राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक:अरवल में 9,946 परिमार्जन मामले निपटे, शेष एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश

अरवल में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षात्मक बैठक हुई। अपर समाहर्ता सईदा खातुन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी अंचलाधिकारी, भूमि सुधार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान बताया गया कि परिमार्जन का कुल लक्ष्य 11,153 मामलों का था। इनमें से 9,946 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर लिया गया है। अपर समाहर्ता ने शेष लंबित मामलों को एक सप्ताह के भीतर निपटाने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया। बैठक में अंचल अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस पर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर सभी जमाबंदियों को अनलॉक करने का निर्देश दिया। इससे लंबित कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी। अपर समाहर्ता ने कहा कि भूमिहीन परिवारों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भूमि उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सर्वेक्षित भूमिहीन परिवारों को पर्चा वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अभियान बसेरा के अंतर्गत जिले में कुल 667 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया था। इनमें से 269 परिवारों को अब तक भूमि उपलब्ध करा दी गई है। शेष परिवारों को भी जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में राजस्व कार्यों की पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया। अपर समाहर्ता ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक समय पर पहुंचे। इसके लिए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करें। उपस्थित अधिकारियों ने सभी लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने और भूमिहीन परिवारों को जल्द भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आपदा प्रभारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी और राजस्वकर्मी मौजूद थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

Jul 28, 2025 - 18:20
 0

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार