देश में अवैध तरीके से आईं म्यांमार की महिलाएं गिरफ्तार, उन्नाव में गंगा किनारे झोपड़ी में छुपने का आरोप

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पुलिस ने म्यांमार की तीन महिलाओं को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं गंगा घाट क्षेत्र में एक झुग्गी बस्ती में अपने परिवार के साथ रह रही थीं।

May 25, 2025 - 20:48
 0  9
देश में अवैध तरीके से आईं म्यांमार की महिलाएं गिरफ्तार, उन्नाव में गंगा किनारे झोपड़ी में छुपने का आरोप
उन्नाव: में जिले की पुलिस ने अवैध रूप से रह रही म्यांमार की नागरिक तीन महिलाओं को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों महिलाएं गंगा घाट थाना क्षेत्र के मनोहर नगर इलाके में गंगा नदी के पास एक झुग्गी बस्ती में अपने परिवार के साथ रह रही थीं और उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।गंगा घाट थाने के उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें 22 मई को सूचना मिली थी कि नदी के पास कुछ ऐसे लोग रह रहे हैं जो स्थानीय भाषा नहीं बोल पा रहे हैं, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को तीन महिलाएं मिलीं। गजेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने खुद को म्यांमार का मूल निवासी बताया और तीनों ने बताया कि वे असम के रास्ते कानपुर पहुंची थीं। शुक्लागंज इलाके में नदी किनारे अस्थायी झोपड़ियों में अपने परिवार के साथ रहने लगीं। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान अजीदा (36), सिनवारा बेगम (38) और नूर कायदा (22) के रूप में हुई है।

महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक महिलाओं ने बताया है कि उनके परिवार में 10 सदस्य हैं और वे मूल रूप से के बुथिदौंग जिले के मौंगडॉ शहर की रहने वाली हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ गंगा घाट थाने में विदेशी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।