अमेरिका से ज्यादा अमीर हैं इन पांच देशों के लोग, जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट में

अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है लेकिन जीडीपी प्रति व्यक्ति के मामले में दुनिया के पांच देश उससे आगे हैं। जीडीपी पर कैपिटा देश की कुल जीडीपी में आबादी से भाग देकर निकाली जाती है जबकि प्रति व्यक्ति आय उस देश के प्रत्येक व्यक्ति का एवरेज इनकम होती है। जानिए कौन-कौन हैं ये देश...

Mar 16, 2025 - 18:39
 0  17
अमेरिका से ज्यादा अमीर हैं इन पांच देशों के लोग, जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट में
नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है और दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर इसी देश में रहते हैं। लेकिन जीडीपी प्रति व्यक्ति के मामले में दुनिया के पांच देश अमेरिका से आगे हैं। इनमें चार देश यूरोप के और एक देश एशिया का है। सबसे ज्यादा जीडीपी पर कैपिटा वाले टॉप 10 देशों में यूरोप के छह और एशिया के दो देश शामिल हैं। साथ ही अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड यानी IMF की यह लिस्ट साल 2023 में विभिन्न देशों की प्रति व्यक्ति आय पर आधारित है।इस लिस्ट में पहले चार स्थान पर यूरोपीय देश हैं। इसमें लक्जमबर्ग सबसे आगे है। इस देश में प्रति व्यक्ति जीडीपी 129,810 डॉलर है। बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी के बीच स्थित इस देश की आबादी महज 6.66 लाख है। भारत में इतनी आबादी किसी छोटे जिले की होती है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आयरलैंड है जिसकी जीडीपी पर कैपिटा 104,270 डॉलर है। आयरलैंड की आबादी भी 53.1 लाख है। यूरोप का प्लेग्राउंड कहे जाने वाला स्विट्जरलैंड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। 88.9 लाख की आबादी वाले इस देश की जीडीपी पर कैपिटा 100,410 डॉलर है।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में

नॉर्वे 87,740 डॉलर पर कैपिटा के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इसके बाद सिंगापुर का नंबर है। इस देश की जीडीपी पर कैपिटा 84,730 डॉलर है। 81,630 डॉलर, आइसलैंड की 80,000 डॉलर, कतर की 78,700 डॉलर, डेनमार्क की 68,300 डॉलर और ऑस्ट्रेलिया की 65,430 डॉलर है। जीडीपी पर कैपिटा देश की कुल जीडीपी में आबादी से भाग देकर निकाली जाती है जबकि प्रति व्यक्ति आय उस देश के प्रत्येक व्यक्ति का औसत आय होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार- विचार और कार्य से आने वाले समय में अपनी मेहनत के प्रति लगन से समाज को बेहतर बना सकते हैं। जरूरत है कि वे अपनी ऊर्जा, साहस और ईमानदारी से र्काय के प्रति सही दिशा में उपयोग करें , Bachelor of Journalism And Mass Communication - Tilak School of Journalism and Mass Communication CCSU meerut / Master of Journalism and Mass Communication - Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University पत्रकारिता- प्रेरणा मीडिया संस्थान नोएडा 2018 से केशव संवाद पत्रिका, प्रेरणा मीडिया, प्रेरणा विचार पत्रिका,