दिल्ली चुनाव अपडेट्स:संजय सिंह का दावा- 7 AAP विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए 15-15 करोड़ का ऑफर मिला

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग 5 फरवरी को हो गई है, लेकिन भाजपा-AAP अभी भी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। AAP सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को दावा किया कि AAP के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के लिए 15-15 करोड़ का ऑफर दिया गया है। उन्होंने कहा- हमने विधायकों से कहा है कि वे इस तरह की ऑडियो कॉल रिकॉर्ड करें और इसकी शिकायत करें। अगर कोई उनसे मिलता है, तो उसे छिपे हुए कैमरे से इसका वीडियो बनाना चाहिए। संजय सिंह ने आगे कहा कि भाजपा ने मतगणना से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। देश के बाकी हिस्सों की तरह भाजपा ने दिल्ली में भी पार्टियों को तोड़ने की राजनीति शुरू कर दी है। इस बार 60.44% वोटर्स ने मतदान किया दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को 60.44% लोगों ने मतदान किया। शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल आए। 9 में भाजपा को बहुमत तो 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। JVC और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं। दिल्ली चुनाव पर 11 एजेंसियों के एग्जिट पोल... दिल्ली चुनाव के दिनभर के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...

Feb 6, 2025 - 17:07
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|