किन्नौर में बर्फबारी से 19 सड़कें बंद:रास्ता खोलने में लगी एनएच की मशीनें; अंधेरे में कई गांव, 15 दिन में सुधरेगी बिजली व्यवस्था

हिमाचल में किन्नौर जिले में बर्फबारी के बाद जनजीवन अभी भी सामान्य नहीं हुआ है। जिले की 19 संपर्क सड़कें अभी भी बंद हैं। पूह उपमंडल में 13 सड़कें पूरी तरह बंद हैं। निचार उपमंडल में 6 सड़कों पर केवल फोर बाई फोर वाहन ही चल पा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। पूह क्षेत्र में 107 डीटीआर बंद होने से अधिकतर गांव अंधेरे में हैं। स्पिल तक बिजली बहाल कर दी गई है। पूह के पास 66 केवी लाइन का टावर टूट गया है। कानम के पास 22 केवी लाइन का स्पैन टूटने से भी बिजली आपूर्ति बाधित है। रास्ते खोलने के लिए लगी एनएच की मशीनें उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि सभी राष्ट्रीय उच्च रास्ते बहाल कर दिए गए हैं। हालांकि, नाथपा और निगुलसरी पॉइंट पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। इन मार्गों को खोलने के लिए एनएच की मशीनें लगी हुई हैं। मरम्मत में 15 दिन का समय लगेगा पूह में 66 केवी लाइन की मरम्मत में 15 दिन का समय लग सकता है। तब तक 22 केवी लाइन को ठीक कर काजा तक बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और लोगों को जल्द राहत पहुंचाने में जुटा है।

Mar 4, 2025 - 17:45
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|