शिमला में HPU कर्मचारियों का प्रदर्शन:4 तारीख तक वेतन न मिलने पर रोष; बोले- कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों में 4 तारीख तक भी वेतन नहीं मिलने से नाराजगी है। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष है और वे प्रदर्शन पर उतर आए हैं। हिमाचल प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष नितिन व्यास ने कहा कि नई व्यवस्था में हर महीने विश्वविद्यालय को सरकार से बजट मांगना पड़ता है। पहले छह महीने का बजट एक साथ मिलता था। वित्त अधिकारी को हर महीने कर्मचारियों के वेतन के लिए सरकार से अनुरोध करना पड़ता है। प्रशासनिक अधिकारियों की संवेदनहीनता पर सवाल गैर-शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विश्वविद्यालय प्रशासन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वेतन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। प्रदर्शन पर उतरे कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 4 तारीख हो गई है लेकिन अभी तक सैलरी नही आई और न ही प्रशासन इसको लेकर संवेदनशील है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी डॉ. जोगेन्द्र सकलानी ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में ईसी कोर्ट मेंबर सुरेश, कर्मचारी प्रतिनिधि नरेश, पेंशनर अध्यक्ष पीसी चंदेल और हपुटवा के महासचिव डॉ. अंकुश भारद्वाज व डॉ. अशोक बंसल भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कल तक वेतन जारी नहीं किया गया तो सभी शिक्षक और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Mar 4, 2025 - 17:45
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -