कर्मयोगियों ने कौतूहल से देखी अयोध्या की जीवंतता
अयोध्या, 5 अप्रैल। तीर्थाटन पर आए चाय बागान कर्मयोगियों (श्रमिकों) को केवल श्री राम जन्मभूमि मंदिर ही नहीं, अपितु पूरी अयोध्या बहुत भाई। पहली बार असम के चाय बागान से निकल कर देश के अन्य हिस्से में पहुंचे कर्मयोगी कौतूहल से भरे नजर आए। डिब्रूगढ़ स्थित चाय बागान मनोहारी टी एस्टेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […] The post कर्मयोगियों ने कौतूहल से देखी अयोध्या की जीवंतता appeared first on VSK Bharat.
अयोध्या, 5 अप्रैल। तीर्थाटन पर आए चाय बागान कर्मयोगियों (श्रमिकों) को केवल श्री राम जन्मभूमि मंदिर ही नहीं, अपितु पूरी अयोध्या बहुत भाई। पहली बार असम के चाय बागान से निकल कर देश के अन्य हिस्से में पहुंचे कर्मयोगी कौतूहल से भरे नजर आए।
डिब्रूगढ़ स्थित चाय बागान मनोहारी टी एस्टेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्मयोगियों (श्रमिकों) से वार्ता के पश्चात मनोहारी टी एस्टेट के प्रबंधन को प्रेरित किया। जिसके बाद एस्टेट प्रबंधन व अशोक सिंघल फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से बागान कर्मयोगियों (श्रमिकों) की तीर्थाटन की योजना बनाई। पहले दल के रूप में रविवार भोर 30 कर्मयोगियों का दल कारसेवकपुरम पहुंचा। स्नान आदि के बाद सभी लोगों ने मां सरयू, नागेश्वर नाथ के दर्शन किए और वीणा चौक राम की पैड़ी पर वहां के दृश्यों का आनंद लिया। दल के सदस्यों ने हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन आदि के दर्शन करते हुए रोमांच का अनुभव किया।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचा दल वहां की कलात्मकता देख भाव विह्वल हुआ और एक बारगी उसे भरोसा नहीं हो रहा था कि इस भव्य मंदिर में स्वयं को खड़ा पा रहा है। परिसर को आश्चर्य भरी नजरों से देखते हुए दल के सदस्य अंगद टीला परिसर से सीता रसोई पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया के साथ अपने अनुभव साझा किया।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने कर्मयोगियों के सम्मान में सहभोज का आयोजन किया। रामनामी ओढ़ा कर सम्मानित करने के साथ सभी को प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर न्यासी डॉ. अनिल मिश्र ने यात्रा की जानकारी दी और धन्यवाद ज्ञापित किया।
कर्मयोगियों का नेतृत्व कर रहे रूपम गोगोई, अजित मुरा, दिलीप पूर्त्या, बसू नायक संजीब धान ने आतिथ्य के लिए सबका आभार व्यक्त किया।
The post कर्मयोगियों ने कौतूहल से देखी अयोध्या की जीवंतता appeared first on VSK Bharat.

