आरएसएस नेता आर. रुद्रेश की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता मुंबई हवाईअड्डे से गिरफ्तार
भारत-विरोधी आतंकी साजिश से जुड़े मामले में फरार आरोपित अब्दुल सलीम गिरफ्तार
आरएसएस नेता आर. रुद्रेश की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता मुंबई हवाईअड्डे से गिरफ्तार
तंजानिया के दार-ए-सलाम से आने के वाद हुई आरोपित गौस नियाजी की गिरफ्तारी
एनआइए ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेता की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता को विदेश से लौटने पर मुंबई हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपित गौस नियाजी प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) का सदस्य है। उसने आरएसएस नेता आर. रुद्रेश की हत्या की साजिश रची थी।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि रुद्रेश की हत्या के बाद गौस नियाजी वर्ष 2016 में फरार हो गया था। उसे तंजानिया के दार-ए-सलाम से आने के तुरंत बाद शुक्रवार को मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एनआइए की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कर्नाटक में पीएफआइ के चार सदस्यों ने बेंगलुरु के शिवाजीनगर इलाके के प्रमुख आरएसएस नेता रुद्रेश की 16 अक्टूबर, 2016 को हत्या कर दी थी।
एनआइए प्रवक्ता ने कहा कि जांच से पता चला है कि नियाजी और असीम शेरिफ ने रुद्रेश की हत्या की साजिश रची। इप दोनों ने लोगों के बीच आतंक पैदा करने के इरादे से अन्य चार आरोपितों को रुद्रेश की हत्या करने के लिए राजी किया था। हत्यारों को बरगलाया गया कि आरएसएस के खिलाफ लड़ाई जिहाद है। नियाजी की गिरफ्तारी के साथ ही मामले के सभी आरोपितों को गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपितों के खिलाफ एनआइए स्पेशल कोर्ट, बेंगलुरु में मुकदमा चल रहा है।
एनआइए ने भारत-विरोधी आतंकी साजिश से जुड़े निजामाबाद पीएफआइ मामले में एक फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एनआइए के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पीएफआइ के तेलंगाना उत्तर क्षेत्र का सचिव रहा अब्दुल सलीम इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 15वां आरोपित है। यह मामला जुलाई 2022 में निजामाबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। उसी साल अगस्त में एनआइए ने इसे अपने हाथ में ले
लिया था। पीएफआइ और उसके कैडरों की साजिश 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की थी।