कर्नाटकः विधायक की मांग ! "पीने वालों को हफ्ते में दो बोतल शराब दे सरकार
शराब को लेकर उठा विवाद, JDS विधायक ने की अजीब मांग,विधायक की मांग पीने वालों को हफ्ते में दो बोतल शराब दे सरकार सरकार द्वारा महिलाओं को मुफ्त में बहुत सारी चीज़ें दी जा रही हैं, तो पुरुषों को भी हर हफ्ते दो बोतल मुफ्त शराब दी जानी चाहिए.
कर्नाटक से आई अजीबोगरीब ख़बर! बुधवार को विधानसभा में जनतादल (सेक्युलर) के विधायक एमटी कृष्णप्पा ने एक विवादास्पद मांग कर दी जिसकी अब खूब चर्चा है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को मुफ्त में बहुत सारी चीज़ें दी जा रही हैं, तो पुरुषों को भी हर हफ्ते दो बोतल मुफ्त शराब दी जानी चाहिए.
उनकी टिप्पणी पर कांग्रेस नेताओं से तीखी प्रतिक्रियाएँ आईं। ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा, "तुम चुनाव जीतकर सरकार बनाओ और ये करो। हम तो लोगों को कम पीने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं।"
कर्नाटक विधानसभा में शराब को लेकर उठा विवाद, JDS विधायक ने की अजीब मांग
कर्नाटक की सियासत में बुधवार को एक अजीबोगरीब मांग ने हलचल मचा दी। जनतादल (सेक्युलर) के विधायक एमटी कृष्णप्पा ने विधानसभा में यह कहकर सबको चौंका दिया कि सरकार जिस तरह महिलाओं को मुफ्त में कई चीजें देती है, उसी तरह पुरुषों को भी हर हफ्ते दो बोतल शराब मुफ्त में दी जानी चाहिए। उनकी यह टिप्पणी तुरंत विवाद का कारण बन गई।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कृष्णप्पा के इस बयान की तीखी आलोचना की। ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज ने तो साफ तौर पर इस प्रस्ताव को नकारते हुए कहा, "तुम चुनाव जीतकर सरकार बनाओ और जो करना है करो। हम तो लोगों को शराब पीने की आदत कम करने के लिए काम कर रहे हैं।"
कर्नाटक में शराब को लेकर पहले से ही बहस होती रही है। कई सामाजिक संगठनों और विपक्षी दलों ने राज्य में शराब पर नियंत्रण की मांग उठाई है। शराबबंदी की मांग भी कई बार जोर पकड़ चुकी है। हालांकि, फिलहाल कर्नाटक सरकार शराब बिक्री से होने वाले राजस्व को देखते हुए इसे पूरी तरह बंद करने के पक्ष में नहीं है, लेकिन शराब की लत से बढ़ती सामाजिक समस्याओं को लेकर चिंता जरूर जताई जाती रही है।
एमटी कृष्णप्पा की इस मांग ने न सिर्फ राजनीतिक हलकों में बल्कि आम जनता में भी चर्चा को जन्म दे दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को मुफ्त चीजों के बजाय नशा मुक्ति और जागरूकता अभियान पर जोर देना चाहिए, ताकि समाज में नशाखोरी की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।
#Karnataka