अयोध्या पहुंचा स्वर्णमड़ित 150 किलो भार का श्रीराम यन्त्रम

भगवान राम की नगरी अयोध्या में अपनी तरह से पूरी तरह भिन्न महायज्ञ होने जा रहा है। यह डेढ़ महीने (अठारह नवम्बर से पहली जनवरी) तक चलेगा। जिस राम यन्त्रम का सान्निध्य रहेगा उसका जुड़ाव राजा दशरथ के समय का है। तीसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि पूरे देश से एकत्रित 1200 वैदिक ऋत्विक इसे […]

Nov 18, 2024 - 09:41
 0  11
अयोध्या पहुंचा स्वर्णमड़ित 150 किलो भार का श्रीराम यन्त्रम
Ayodhya Ram Mandir

भगवान राम की नगरी अयोध्या में अपनी तरह से पूरी तरह भिन्न महायज्ञ होने जा रहा है। यह डेढ़ महीने (अठारह नवम्बर से पहली जनवरी) तक चलेगा। जिस राम यन्त्रम का सान्निध्य रहेगा उसका जुड़ाव राजा दशरथ के समय का है। तीसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि पूरे देश से एकत्रित 1200 वैदिक ऋत्विक इसे सम्पूर्ण विधि विधान से सम्पन्न कराएंगे। श्रीराम यन्त्रम को लेकर सज्जित रथ आज अयोध्या पहुंच रहा है। यह गुप्तारघाट और जहां पुत्रेष्टि यज्ञ हुआ था उस मखभूमि (वर्तमान नाम-मखौड़ा) जाएगा। प्रभु श्रीराम की कुल देवी बड़ी देवकाली (मान्यतानुसार मां कामाक्षी का अवतार) के मन्दिर पर देर शाम श्रीराम यन्त्रम रथयात्रा पहुंच गई।

कारसेवक पुरम में कल आज से प्रारम्भ हो रहे इस महायज्ञ के मुख्य समन्वयक डी.एस.एन.मूर्ति ने बताया कि वैदिक ग्रन्थों के अनुसार ऋषि दुर्वासा ने दक्षिण में श्रीराम यन्त्रम की स्थापना की थी। पुत्र न होने से चिन्तित राजा दशरथ विद्वत्जनों के सुझाने पर कांची में श्रीराम यन्त्रम की पूजा करने गए थे। इसके बाद ही उन्होंने पुत्रेष्टि यज्ञ का विधान किया था। मूर्ति के अनुसार मार्कण्डेय पुराण में इसका उल्लेख है। मूर्ति बताते हैं कि बीते अगस्त में देवी मां ने मन्दिर के मुख्य अर्चक सुरेश शास्त्री को रात में सोते समय प्रेरणा दी कि महायज्ञ करके श्री राम यन्त्रम की स्थापना अयोध्या में की जाय।

तभी से इस दिशा में काम आरम्भ कर दिया गया था। डेढ़ महीने के लिए एक बड़ी जगह की आवश्यकता थी। बहुत सारे लोगों के लिए जाड़े में रहने खाने का इंतजाम करना था। इस बात को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय जी से श्री मूर्ति की चर्चा होने के बाद कारसेवक पुरम में आयोजन पर सहमति बनी थी।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या: रामसेवकपुरम में आज होगा भगवान राम का तिलकोत्सव

श्री मूर्ति ने बताया कि उपरोक्त देवी-देवताओं के नाम पर होने वाला महायज्ञ आध्यात्मिक रूप से पूरे विश्व के लिए हितकारी है।  150 किलो भार का स्वर्णमड़ित श्रीराम यन्त्रम श्री कांचीपुरम मठ के मुख्यालय में स्थापित प्राचीन यन्त्र के आधार पर तैयार किया गया है। तिरुपति से अयोध्या तक दो हजार किलोमीटर, इसे भव्य रथयात्रा के माध्यम से लाया जा रहा है।

भगवान वेंकटेश्वर तिरुपति के पवित्र स्थान से कांची कामकोटि पीठ के सत्तरवें शंकराचार्य श्री शंकर विजयेन्द्र सरस्वती ने श्रीराम यन्त्रम रथयात्रा का शुभारंभ कराया। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक भी यात्रा में पहुंचे। रथयात्रा पांच राज्यों से होकर अयोध्या पहुंची है। कारसेवक पुरम में आयोजन सम्बन्धी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,