हिमाचल में बनी असली भाजपा के नाम से नई पार्टी:देहरा विधायक ने की कार्यकारिणी की घोषणा, अनुभवी कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बीजेपी के अंदर नया घटनाक्रम सामने आया है। देहरा से विधायक रमेश धवाला ने 'असली बीजेपी' के नाम से नया संगठन खड़ा किया है। धवाला ने हरिपुर और ढलियारा मंडल की पैरलल कार्यकारिणी की घोषणा की है। हरिपुर मंडल में मनी राम चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है। ढलियारा मंडल की कमान सुरिंदर ठाकुर को सौंपी गई है। हरिपुर मंडल में पांच उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें रंजीत छबर, कुलदीप राणा, पुष्पा चौधरी, सुरक्षा धीमान और किशन चौधरी शामिल हैं। जसबीर गुलेरिया और रमेश धीमान को महासचिव का पद दिया गया है। संगठन में सचिव के रूप में संजू नाग मंदिर, मनोहर कलर, अमरो देवी, देसराज महवा और रेणु वाला खैरियां को जगह मिली है। कार्यकारिणी में कई अन्य अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है। इस नई कार्यकारिणी की घोषणा से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। धवाला ने पूरे संगठन की जिम्मेदारी पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपी है। इस कदम से प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। ढलियारा मंडल में भी मजबूती से खड़ी की गई टीम ढलियारा मंडल अध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर ने परस राम, राकेश (काका), प्रकाश डढवाल और जगदीश चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया है। महासचिव के रूप में प्रवीण चौधरी और मजीद मोहम्मद को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुभाष कश्यप को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। सचिव पदों पर दीपक शर्मा, तिलक शर्मा, डॉ. ओम और सविता देवी समेत अन्य को स्थान दिया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पृथी पाल सिंह चंदेल को दी गई है। प्रवक्ता पद पर विवेक पठानिया की नियुक्ति पार्टी के संचार और विचार पक्ष को मजबूत करने के लिए धवाला ने विवेक पठानिया को अपनी ‘असली बीजेपी’ का प्रवक्ता नियुक्त किया है। विवेक पठानिया लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और विभिन्न मंचों पर पार्टी की बात दमदार तरीके से रखने के लिए जाने जाते हैं। विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए दोनों मंडलों में संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनमें मास्टर हरि सिंह, मास्टर मदन लाल, कैप्टन बलदेव सिंह, चंचल सिंह गुलेरिया, रविंदर सूद, शोभा देवी, रंधावा, अशोक कुमार और कई अन्य प्रमुख चेहरे शामिल हैं। धवाला की इस पहल को पार्टी के भीतर एक अलग शक्ति केंद्र स्थापित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। इससे प्रदेश बीजेपी की आंतरिक राजनीति में नई हलचल मच गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी हाईकमान इस पर क्या रुख अपनाता है और प्रदेश राजनीति में यह कदम किस दिशा में मोड़ लाता है।

Apr 11, 2025 - 06:36
 0  12

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,