हिमाचल में ऊंचे पहाड़ों पर हैवी स्नोफॉल:निचले इलाकों में हो रही बारिश, कल और परसों भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर बीते शाम से बर्फबारी हो रही है। किन्नौर और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई है। कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक 20 से 35 सेंटीमीटर फ्रैश स्नोफॉल हो चुका है। अभी भी बर्फबारी जारी है। रोहतांग दर्रा में 75 सेंटीमीटर (CM), कोकसर 45 CM, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल 45 CM, साउथ पोर्टल 40 CM, कुकुमसैरी में 41 CM, कल्पा में 13.8 CM, केलांग में 12 CM और सांगला में 3.5 CM बर्फ गिर चुकी है। प्रदेश के मैदानी और निचले इलाकों में बीती शाम से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज दोपहर साढ़े तीन बजे तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। जोत में 60 मिलीमीटर बारिश बीते 20 घंटे के दौरान जोत में सबसे ज्यादा 59.4 मिलीमीटर (MM) बारिश हो चुकी है। मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में 30.0 MM बारिश, सियोबाग में 25.2 MM, सराहन में 22.5 MM, भुंतर में 21.8 MM, रामपुर में 13.6 MM, जोगेंद्रनगर में 12.0 MM, धर्मशाला में 11.6 MM, चंबा में 11.0 MM, डलहौजी में 10.0 MM, पालमपुर में 9.0 MM और मंडी में सुबह 10 बजे तक 6.0 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इन जिलों में कल-परसों ऑरेंज अलर्ट IMD के अनुसार, प्रदेश में अगले 4 दिन तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा। इससे पहाड़ों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी के आसार है। खासकर कल और परसों के लिए मौसम विभाग ने हैवी स्नोफॉल का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को दी गई है। इन जिलों में यलो अलर्ट शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी और तूफान भी चल सकता है। इसी तरह ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटे में सुंदरनगर का तापमान 11.2 डिग्री लुढ़का बीती शाम से हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री कम होने के बाद सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। सुंदरनगर के तापमान में सबसे ज्यादा 11.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भुंतर का पारा 9.5 डिग्री, ऊना का 7.4 डिग्री, मंडी का 9.1 डिग्री, चंबा का 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान 24 घंटे के दौरान गिरा है।

Feb 26, 2025 - 14:59
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|