हिमाचल में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा विमान:तकनीकी खराबी से यात्रियों में हड़कंप, डिप्टी CM और DGP भी थे सवार, धर्मशाला की उड़ान कैंसल

हिमाचल प्रदेश के शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दिल्ली से शिमला आए रिलायंस एयर के एटीआर विमान को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लैंडिंग करनी पड़ी। इससे पहले विमान की आधे रनवे पर लैंड किया। इस विमान में हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. अतुल वर्मा भी शामिल थे, जोकि आज सुबह दिल्ली से शिमला लौटें। बताया जा रहा है इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पहले एयरलाइन ने सवारियों को अलर्ट कर दिया था। इससे विमान में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़ा है। इस वजह से शिमला से धर्मशाला की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है, क्योंकि यही विमान शिमला से धर्मशाला के लिए उड़ता है। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर केपी सिंह ने बताया कि विमान में तकनीकी खामी बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि क्यों इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। विमान में कितने यात्री थे, इसकी पूरी जानकारी अभी उनके पास नहीं है। कुछ देर में जानकारी जुटाने के बाद बता पाउंगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला की फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। दिल्ली से शिमला और शिमला से धर्मशाला उड़ता है विमान एलायंस एयर का 42 सीटर विमाल दिल्ली से सुबह शिमला आता है। शिमला से सुबह धर्मशाला जाता था। तकनीकी खराबी आने की वजह से आज धर्मशाला की उड़ान कैंसल की गई है।

Mar 24, 2025 - 09:30
Mar 24, 2025 - 17:27
 0
हिमाचल में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा विमान:तकनीकी खराबी से यात्रियों में हड़कंप, डिप्टी CM और DGP भी थे सवार, धर्मशाला की उड़ान कैंसल

हिमाचल प्रदेश के शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दिल्ली से शिमला आए रिलायंस एयर के एटीआर विमान को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लैंडिंग करनी पड़ी। इससे पहले विमान की आधे रनवे पर लैंड किया। इस विमान में हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. अतुल वर्मा भी शामिल थे,

जोकि आज सुबह दिल्ली से शिमला लौटें। बताया जा रहा है इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पहले एयरलाइन ने सवारियों को अलर्ट कर दिया था। इससे विमान में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़ा है। इस वजह से शिमला से धर्मशाला की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है, क्योंकि यही विमान शिमला से धर्मशाला के लिए उड़ता है। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर केपी सिंह ने बताया कि विमान में तकनीकी खामी बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि क्यों इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। विमान में कितने यात्री थे, इसकी पूरी जानकारी अभी उनके पास नहीं है। कुछ देर में जानकारी जुटाने के बाद बता पाउंगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला की फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। दिल्ली से शिमला और शिमला से धर्मशाला उड़ता है विमान एलायंस एयर का 42 सीटर विमाल दिल्ली से सुबह शिमला आता है। शिमला से सुबह धर्मशाला जाता था। तकनीकी खराबी आने की वजह से आज धर्मशाला की उड़ान कैंसल की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|