हिमाचल के स्टूडेंट ने ग्रेवलिंग में गोल्ड जीता:हरियाणा प्रतिद्वंदी को फाइनल में हराया, शिमला में खेली गई नेशनल चैम्पियनशिप

हिमाचल में शिमला जिला के चौपाल के अभ्युदय सिंह चंदेल ने नेशनल ग्रेवलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। अभ्युदय सिंह चंदेल रामपुर के डीपीएस स्कूल का स्टूडेंट है। नेशनल ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप 12 से 15 अप्रैल तक शिमला में आयोजित की गई। फाइनल मुकाबले में अभ्युदय सिंह चंदेल ने हरियाणा के प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें जूनियर वर्ग में बेस्ट प्लेयर का खिताब भी मिला। चौपाल के बोधना गांव का रहने वाला है अभ्युदय अभ्युदय चंदेल चौपाल के बोधना गांव का रहने वाला है। वह अभी 9वीं कक्षा का स्टूडेंट हैं। महज 14 वर्ष की उम्र में यह उनका नेशनल लेवल पर दसवां स्वर्ण पदक है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटा अभ्युदय अभ्युदय अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटा हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

Apr 16, 2025 - 14:48
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -