हिमाचल के 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट:20 मार्च तक रहेगा मौसम खराब; हिमखंड गिरने की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और सिरमौर के ऊंचे क्षेत्रों में शुक्रवार से ही बारिश- बर्फबारी हो रही है। शिमला-कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। आज भी 4 जिलो में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। 17, 19 और 20 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। भारी बारिश का येलो अलर्ट IMD ने आज बिलासपुर ,सोलन, सिरमौर और शिमला के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 और 21 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कुल्लू, लाहौल, चंबा, किन्नौर और जम्मू-कश्मीर में हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 24.2 डिग्री पहुंचा ऊना का तापमान प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में -2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केलांग में -2.1 और ताबो में -0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान के मामले में ऊना में 24.2, नाहन में 23.3, बिलासपुर में 22.9, कांगड़ा में 19.9, मंडी में 19.8, शिमला में 13.0 और केलांग में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Mar 16, 2025 - 09:01
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|