हिमाचल का 78वां स्थापना दिवस:CM बोले-पांगी की महिलाओं को 1500 रुपए मिलेंगे; कर्मचारियों को 1 जून से मिलेगा DA-एरियर

हिमाचल आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी में हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। यहां पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने झंडा फहराया। सीएम ने पांगी घाटी में सरकार की बीते 2 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने पांगी की महिलाओं को 1500 रुपए देने और कर्मचारियों को 1 जून से DA-एरियर देने की घोषणा की है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पांगी में पहली बार हिमाचल दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर यहां की पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपए की तीन किश्तें एक साथ जारी करने की घोषणा करता हूं। उन्होंने कहा कि आज शाम या कल सुबह जिनकी डिटेल सरकार के पास का गई, उनके खातों में तीन किश्तें डल जाएंगी। जिन पात्र महिलाओं की जानकारी नहीं आई है, उन्हें भी सरकार जल्द इसका लाभ देगी। महिला मंडल के लिए सरकार बनाएगी भवन इसके अलावा सीएम सुक्खू ने कहा कि महिला मंडल भवन बनाने को लेकर कई महिला मंडल मिले है। उन्होंने कहा कि जो महिला मंडल मिले हैं, सभी के भवन सरकार बनाएगी। वहीं दुर्गम क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए जो युवा बसों की खरीद के लिए आगे आएंगे, उनको सरकार 40% सब्सिडी देगी और 5 साल तक रोड़ टैक्स भी नहीं लेगी। साच में तहसील बनाने की घोषणा सीएम ने पांगी के साच में तहसील बनाने की घोषणा की है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार पांगी क्षेत्र में 62 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम कर रही है। राजीव गांधी-डे बोर्डिंग स्कूलों खोलेगी सरकार सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार पांगी के किसानों से 60 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्राकृतिक खेती के तहत उगाई गई, जौ को खरीदेगा। वहीं इसके अलावा पांगी घाटी में 10 लीटर का मिल्क प्लांट, सिविल हॉस्पिटल पांगी को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान,जिसमें 6 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी व पांगी घाटी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों खोलने की घोषणा की है। सीएम ने पांगी के लोगों के साथ बिताई रात सीएम सुक्खू ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या जनजातीय क्षेत्र के लोगों के बीच बिताई। वह प्रदेश की स्थापना के 77वर्षों के सफर में आज तक हिमाचल दिवस से पूर्व संध्या पर ट्राइबल क्षेत्र पांगी में रुकने वाले पहले सीएम बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। जिलों में मंत्रियों ने फहराया झंडा प्रदेश में आज हिमाचल दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। बिलासपुर जिला में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंडी में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांगड़ा के धर्मशाला में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल तिरंगा फहराया। शिमला में अनिरुद्ध सिंह ने फहराया तिरंगा ऊना में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, सोलन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लाहौल स्पीति में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, नाहन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिमला में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कुल्लू में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, किन्नौर में टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी और हमीरपुर में पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली तिरंगा फहराया।