Aurangzeb Controversy हटाओ औरंगजेब की कब्र, नहीं तो बाबरी स्टाइल में कारसेवा..., महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, मकबरे की बढ़ी सुरक्षा

औरंगजेब की कब्र, विश्व हिंदू परिषद , ​​​​Aurangzeb Controversy: महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। औरंगजेब की तारीफ करने पर सपा नेता अबु आजमी जहां विधानसभा से सस्पेंड हो चुके हैं और पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी फडणवीस के बयान के बाद शिवसेना के दोनों खेमों के टकराव सामने आया है।

Mar 16, 2025 - 08:09
Mar 16, 2025 - 08:42
 0  21
Aurangzeb Controversy हटाओ औरंगजेब की कब्र, नहीं तो बाबरी स्टाइल में कारसेवा..., महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, मकबरे की बढ़ी सुरक्षा

हटाओ औरंगजेब की कब्र, नहीं तो बाबरी स्टाइल में कारसेवा..., महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, मकबरे की बढ़ी सुरक्षा
मुंबई: महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी बॉलीवुड फिल्म छावा रिलीज के बाद जहां सुर्खियों में तो वहीं दूसरी तरफ राज्य हिंदुवादी संगठनों ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने कहा कि औरंगजेब की कब्र हटाओ हटाने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर बाबरी स्टाइल में कारसेवा करने की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर बोले थे। उन्होंने कहा था कि हमें भी लगता है औरंगजेब की कब्र हटाई जाए, कांग्रेस राज में कब्र को ASI संरक्षण मिला, कुछ चीजें कानूनी तौर पर करनी पड़ती है। यह भी सामने आया है कि विवाद के बाद इस कब्र पर जाने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। अबु आजमी ने की थी तारीफ इससे पहले राज्य में औरंगजेब को लेकर तब विवाद खड़ा हुआ था जब समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर से विधायक अबु आजमी ने मुगल शासक की तारीफ की थी। अबु आजमी इस मामले में बेल पर हैं और पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। उन्हें औरंगजेब की तारीफ करने पर महाराष्ट्र विधानमंडल के पूरे बजट सत्र से सस्पेंड किया जा चुका है।औरंगज़ेब का मकबरा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद ज़िले के खुल्दाबाद में है। यह औरंगाबाद शहर से 25 किलोमीटर दूर है। अब छत्रपति संभाजी महाराज के सन्मानार्थ खुलताबाद में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग हिंदुत्ववादी संगठनों की ओर से करने के बाद राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है। शिवसेना के दोनों गुट आमने-सामने छावा फिल्म के रिलीज होने के बाद जिले के खुलताबाद में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद उबाठा और शिवसेना शिंदे गुट आमने सामने आ गई है. उबाठा विधायक व विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के मंत्री संजय शिरसाट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी को टालने के लिए प्रशासन ने कब्र क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दिया है। औरंगज़ेब ने अपनी मौत से पहले ही बता दिया था कि उनकी कब्र कहां होनी चाहिए। औरंगज़ेब ने खुद कमाए पैसों से अपनी कब्र का खर्च उठाने को कहा था। पहले औरंगजेब के मकबरे को पहले कच्ची मिट्टी से तैयार किया गया था। बाद में लॉर्ड कर्जन ने इस पर संगमरमर मढ़वा दिया था। औरंगजेब के मकबरे के पास ही उनके बेटे आजम शाह का मकबरा है। कौन क्या बोला?
    फडणवीस से मिलेंगे हिंदू नेता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री किशोर चव्हाण, बजरंग दल के प्रांत संयोजक नितीन महाजन व सह संयोजक संदेश भेगड़े ने पुणे में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस बारे में जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपकर कब्र को हटाने की मांग की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकार ने उनकी बातें नहीं मानी तो बाबरी स्टाइल में कारसेवा की जाएगी। विहिप और बजरंग दल ने 17 मार्च को राज्यव्यापी आंदोलन करने की घोषणा की है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेताओं ने भी हिंदूवादी संगठनों का समर्थन किया है।

    What's Your Reaction?

    like

    dislike

    wow

    sad

    UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।