सीरिया में हालात बेहद खराब, तुरंत भारत लौटें भारतीय नागरिक, विदेश मंत्रालय ने की अर्जेंट अपील

नई दिल्ली। इस्लामिक देश सीरिया में हालात बेहद खराब हैं। वहां कत्लेआम मचा हुआ है। भारत ने भारतीय नागरिकों से अर्जेंट अपील की है कि वे तत्काल सीरिया छोड़ दें। वे भारतीय दूतावास के संपर्क में जरूर रहें। भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी कर दी गई है। अभी 90 […]

Dec 7, 2024 - 06:53
 0
सीरिया में हालात बेहद खराब, तुरंत भारत लौटें भारतीय नागरिक, विदेश मंत्रालय ने की अर्जेंट अपील

नई दिल्ली। इस्लामिक देश सीरिया में हालात बेहद खराब हैं। वहां कत्लेआम मचा हुआ है। भारत ने भारतीय नागरिकों से अर्जेंट अपील की है कि वे तत्काल सीरिया छोड़ दें। वे भारतीय दूतावास के संपर्क में जरूर रहें। भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी कर दी गई है। अभी 90 भारतीय सीरिया में हैं।

भारतीय दूतावास के सपर्क में रहें

सीरिया से भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के लिए भारतीय दूतावास ने पूरी तरह से कमर कस ली है। भारतीयों को कोई परेशानी न हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की गई है। वे इसके जरिये दूतावास के संपर्क में रहें।
ये है

हेल्पलाइन नंबर +963993385973

इस नंबर पर वॉट्सएप भी कर सकते है

ईमेल   hoc.damascus@mea.gov.in

इतने भारतीय हैं सीरिया में

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि भारत उत्तरी सीरिया पर बराबर नजर बनाए हुए है। इस समय 90 भारतीय सीरिया में है। इसमें संयुक्त राष्ट्र में काम करने वाले भारतीय भी शामिल हैं। उनके बचाव के लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं।

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -