सिरसा बोले-आप को छोड़ किसी को जितवाओ:चंडीगढ़ में कहा-भगौड़े दिल्ली मॉडल लेकर पंजाब पहुंचे, केजरीवाल की राज्यसभा की तैयारी

दिल्ली की BJP सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज (6 मार्च) को चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब में AAP को छोड़कर किसी को भी जितवा दो। इससे आम आदमी पार्टी की राज्यसभा की एक सीट तो कम होगी। खुद को दिल्ली का मालिक समझने वाला आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अब किरायेदार भी नहीं रहा। इन दिनों केजरीवाल पंजाब में घूम रहे हैं। उनके आते ही लोगों में चर्चा छिड़ गई है कि या तो वह CM भगवंत मान की कुर्सी संभालेंगे या फिर पंजाब के रास्ते राज्यसभा जाएंगे। चर्चा यह भी है कि विपश्यना के बहाने केजरीवाल CM भगवंत मान को हटाने की तैयारी में है। पंजाब में 2027 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BJP सिरसा ने कहा कि पंजाब में 2027 का विधानसभा चुनाव BJP अपने दम पर और अकेले लड़ेगी। पार्टी का उद्देश्य पंजाब में चुनाव नहीं बल्कि लोगों का दिल जीतना है। ‌BJP किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर है और उनको हल करने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। सिरसा ने प्रैस कॉन्फ्रेंस में उठाए ये प्वाइंट- 1. दिल्ली का भगौड़ा दल अपना मॉडल लेकर पंजाब पहुंचा सिरसा ने AAP को दिल्ली का भगौड़ा दल कहकर संबोधित किया। कहा, दिल्ली से भगौड़ा दल अब पंजाब आ पहुंचा है। अपने मॉडल का यहां भी प्रचार कर रहा है। यह आपदा नाम की बीमारी है। दस साल तक दिल्ली को उजाड़ते रहे और कहते रहे कि हमारा मॉडल बेहतर है। अब यहां मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन इसी मॉडल को लेकर घूम रहे हैं। 2. बुलेटप्रूफ 50 लैंड क्रूजर, 100 कमांडो लेकर केजरीवाल क्या करने आए? अरविंद केजरीवाल नाम का दिल्ली का एक मालिक इन दिनों पंजाब में पहुंचा है। वह कल से यहां विपश्यना के नाम पर है। 50 बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गाड़ियां, 100 कमांडो, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर वह क्या करने आए हैं? किसी को इसकी जानकारी नहीं है। 3. पहले सोते रहे, चुनाव को 2 साल बचे तो नशा याद आया सिरसा ने कहा कि तीन साल से CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार पंजाब में सो रही थी। अब विधानसभा चुनाव के लिए 2 साल बचे तो अचानक से नशे को खत्म करने की याद आ गई। जब ड्रग्स का कारोबार चरम पर था, तब किसी ने एक्शन नहीं लिया। अब कह रहे हैं कि ड्रग्स पर जोरदार वार किया गया है। इतना जोरदार कि केजरीवाल भी दिल्ली से फ्री होकर पंजाब आकर बैठ गए हैं। तीन साल में सिर्फ 1 लाख 81 हजार रुपए की ड्रग मनी पकड़ी गई। AAP राज में नशा तस्कर राज कर रहे हैं। 4. CM मान की JCB पहले कहां जंग खा रही थी? सिरसा ने पंजाब की AAP सरकार पर सवाल उठाया कि आजकल नशा तस्करों के खिलाफ जेसीबी से कार्रवाई हो रही है। मैं पूछना चाहता हूं कि भगवंत मान की यह JCB पहले कहां जंग खा रही थी? उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंट्स के मामले में भी सरकार का यही हाल रहा। ट्रैवल एजेंट्स जो हजारों बेगुनाहों की जमीन अपने नाम करवाकर उन्हें लूटते रहे। अब वही लोग राज कर रहे हैं, लेकिन CM मान को कोई चिंता नहीं है, न ही कोई कार्रवाई हो रही है । 5. अब पंजाब की बारी, इनको छोड़ किसी को भी जितवा दो अब केजरीवाल को मसीहा के रूप में पेश किया जा रहा है। यह AAP की नीति है। जैसे दिल्ली के लोगों ने इनको ठुकरा दिया अब पंजाब की बारी है। यहां किसी भी पार्टी को जिताओ। अभी पंजाब के सारे दफ्तरों पर बाहरी लोगों का कब्जा है। पंजाब के रिसोर्सेज को जहाजों में सैर करने पर बर्बाद किया जा रहा है। केजरीवाल के सचिव वैभव कुमार को Z प्लस सुरक्षा दी जा रही है। राघव चड्ढा और पाठक को भी Z प्लस सुरक्षा मिल रही है। 6. CM मान ने किसानों से जैसा व्यवहार किया वो उचित नहीं सिरसा ने कहा कि पंजाब के किसानों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए। किसानों से विनती है कि वे भी जिद करने की बजाय सार्थक हल की तरफ बढ़ें। CM मान ने जैसे किसानों से व्यवहार किया वह उचित नहीं है। किसानों के मुद्दे मिल-बैठकर हल होने चाहिए अन्यथा माहौल और खराब होगा। पंजाब और दिल्ली के बीच हुए नॉलेज शेयरिंग प्रोजेक्ट पर उन्होंने कहा कि पंजाब को किसी के ज्ञान की जरूरत है। यह हवाई जहाज के टायर में लटककर अमेरिका पहुंच गए थे। 7. पहले मोहाली में समागम में हुए शामिल चंडीगढ़ पहुंचने से पहले मनजिंदर सिंह सिरसा ने मोहाली में 1984 के दंगों के दोषी सज्जन कुमार को सजा मिलने को लेकर आयोजित समागम में हिस्सा लिया। भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। मोहाली पहुंचकर उन्होंने फेज-5 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में माथा टेका। साथ ही सिख दंगों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए केंद्र सरकार के काम गिनाए।

Mar 6, 2025 - 17:05
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|