सांस्कृतिक चेतना की शक्ति से आक्रमणों के बावजूद कमजोर नहीं हुआ हिन्दुत्व – प्रेम कुमार जी

शिमला, हिमाचल प्रदेश। मातृवंदना संस्थान ने ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के गौथिक हॉल में “मातृवंदना पत्रिका विशेषांक एवं दिनदर्शिका” का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार वर्मा (संस्थापक सदस्य, साई एटर्नल फाउंडेशन) तथा मातृवंदना संस्थान के […] The post सांस्कृतिक चेतना की शक्ति से आक्रमणों के बावजूद कमजोर नहीं हुआ हिन्दुत्व – प्रेम कुमार जी appeared first on VSK Bharat.

Apr 14, 2026 - 22:00
 0
सांस्कृतिक चेतना की शक्ति से आक्रमणों के बावजूद कमजोर नहीं हुआ हिन्दुत्व – प्रेम कुमार जी

शिमला, हिमाचल प्रदेश।

मातृवंदना संस्थान ने ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के गौथिक हॉल में “मातृवंदना पत्रिका विशेषांक एवं दिनदर्शिका” का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार वर्मा (संस्थापक सदस्य, साई एटर्नल फाउंडेशन) तथा मातृवंदना संस्थान के अध्यक्ष डॉ. उमेश मौदगिल भी मंच पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय प्रचार चोली सदस्य प्रेम कुमार जी ने कहा कि भारत पर अनेक आक्रमणों के बावजूद देश की आंतरिक सांस्कृतिक शक्ति के कारण हिन्दुत्व कभी कमजोर नहीं हुआ। भारतीय संस्कृति सनातन है, जिसके कारण इसकी सांस्कृतिक चेतना सदैव अक्षुण्ण बनी रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान को जागृत करने वाले समाचारों को अपेक्षाकृत कम स्थान मिलता है, जबकि समाज को तोड़ने वाले समाचारों को अधिक प्राथमिकता दी जाती है। सोशल मीडिया दिशाभ्रमित हो रहा है, और अपनी विश्वसनीयता खोता जा रहा है।

मातृवंदना पत्रिका की यात्रा पर कहा कि इसके प्रथम अंक का विमोचन अप्रैल 1995 में मंडी जिला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्कालीन सरसंघचालक प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैय्या’ ने किया था। वर्ष 1997 से इसका नियमित प्रकाशन शिमला से प्रारंभ हुआ। आज यह पत्रिका हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों सहित 11 हजार से अधिक गांवों तक पहुंचकर समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रही है। पूरे देश में सबसे अधिक औसत सदस्यता हिमाचल प्रदेश में होना गर्व का विषय है।

मुख्य अतिथि राज्यपाल कविंद्र गुप्ता जी ने पंच परिवर्तन पर विचार रखे। उन्होंने मातृवंदना पत्रिका के  एप का भी लोकार्पण किया। उन्होंने उपस्थित जनों से हिमाचल को नशामुक्त बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि मातृवंदना राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रधर्म की भावना जगाने वाली पत्रिका है।

कार्यक्रम में मातृवंदना पत्रिका के पूर्व संस्थापक संपादक एवं संस्कृत के प्रकांड विद्वान डॉ. दयानंद शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पत्रिका के संपादक डॉ. कर्म सिंह ने विशेषांक “पांच संकल्प से समाज परिवर्तन” के माध्यम से पत्रिका के इतिहास एवं प्रकाशन यात्रा पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

#मातृवंदना #समाज_परिवर्तन #जनजागरण #पंच_परिवर्तन

The post सांस्कृतिक चेतना की शक्ति से आक्रमणों के बावजूद कमजोर नहीं हुआ हिन्दुत्व – प्रेम कुमार जी appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।