शिमला की झांकड़ी परियोजना को मिला सीबीआईपी अवॉर्ड:1500 मेगावाट नाथपा सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित परियोजना, देश का सबसे बड़ा पावर स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की प्रमुख परियोजना 1500 मेगावाट नाथपा झांकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन को वित्त वर्ष 2024-25 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जलविद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित परियोजना का सीबीआईपी अवॉर्ड इसे प्रदान किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजकुमार चौधरी और परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने पुरस्कार प्राप्त किया। एक दिन में 39.572 मिलियन यूनिट का रिकॉर्ड हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित यह देश का सबसे बड़ा भूमिगत हाइड्रो पावर स्टेशन है। परियोजना ने वर्तमान वित्त वर्ष में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 3450.980 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक तिमाही उत्पादन दर्ज किया गया। 13 अगस्त 2024 को एक दिन में 39.572 मिलियन यूनिट का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। केंद्रीय जल आयोग अध्यक्ष ने दिया पुरस्कार जुलाई 2024 में 1222.170 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक मासिक उत्पादन हासिल किया। विशेष उपलब्धि यह रही कि सतलुज नदी में अधिक सिल्ट होने के बावजूद बिना रुकावट के बिजली उत्पादन जारी रहा। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद और केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष डॉ. एमके सिन्हा ने पुरस्कार प्रदान किया।

Mar 22, 2025 - 21:27
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -