लूटपाट करने पहुंचे अपराधी, बैंक में पहले से थी पुलिस:अधिकारियों के देखकर भागे कार सवार 8 बदमाश, 5 किमी बाद धराए 2 शातिर

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना थाना की पुलिस झपहा स्थित बंधक बैंक की चेकिंग कर बाहर निकल रही थी। इसी बीच 2 कार पर सवार 8 अपराधी बैंक लूटने पहुंचे। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी अपराधियों का पीछा करने लगे। 5 किलोमीटर तक खदेड़ने के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से हथियार भी जब्त किया गया है। अन्य अपराधी फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए मानवीय और तकनीकी तरीके से छापेमारी चल रही है। मौके से एक स्विफ्ट डिजायर और एक ऑल्टो कार जब्त की गई है। दोनों गिरफ्तार अपराधी अहियापुर थाना कऔर रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है। अन्य की गिरफ्तारी की जाएगी सिटी एसपी कोटा किरण ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहा स्थित बंधक बैंक में लूट का प्रयास हुआ था। 2 गाड़ियों में 8 अपराधी पहुंचे थे। पुलिस वहां पहले से मौजूद थी। पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने 5 किलोमीटर खदेड़ कर दो अपराधियों को पकड़ लिया। अन्य फरार हो गए। फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Jul 5, 2025 - 17:17
 0

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार