रामपुर पहुंचे बसाहरू, गसो और जाख देवता:चार दिवसीय फाग मेला शुरू, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य ने किया स्वागत

रामपुर में शनिवार से चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेले का आगाज हो गया है। मेले में 22 से अधिक देवी-देवताओं की भागीदारी है। राजदरबार परिसर में आयोजित मेले में सबसे पहले देवता साहब बसाहरू, गसो और जाख देवता पहुंचे। नगर परिषद रामपुर ने मुख्य द्वार पर पारंपरिक तरीके से सभी देवी-देवताओं का स्वागत किया। राज परिवार की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने स्वागत किया। दोपहर बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी अपनी माता प्रतिभा सिंह के साथ राज दरबार की परंपरा निभाते हुए देवी-देवताओं का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। होली के दिन पहुंच गई थी पूर्व सांसद पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह होली के दिन ही रामपुर पहुंच गई थीं। उन्होंने शुक्रवार की देर शाम को राज दरबार की परंपरा के अनुसार देवता साहब बसाहरू, गसो और जाख के साथ होली खेली। देवताओं ने फाग का दहन भी किया। देवी-देवताओं के लिए ठहरने की व्यवस्था नगर परिषद ने मेले में आने वाले सभी देवी-देवताओं के लिए उचित ठहरने की व्यवस्था की है। परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि यदि किसी को कोई परेशानी हो तो वे नगर परिषद के कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं। इस वर्ष परिषद ने नजराना राशि में 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि की है। कार्यक्रम में ये सभी रहे मौजूद कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान, उपाध्यक्ष विशेषर लाल, पार्षद प्रदीप कुमार, प्रीति कश्यप, स्वाति, रोहिताश्व सिंह, कांता देवी, गोविंद राम, अश्वनी नेगी के साथ मनोनीत पार्षद जयश्री, सुशील ठाकुर और गिरीश गौतम सहित परिषद के सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

Mar 15, 2025 - 19:33
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -