योगी सरकार के आठ साल: बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर... ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा से भरी हुंकार

Brajesh Pathak on Yogi Government 8 Years: योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा क्षेत्र से हुंकार भरी। उन्होंने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 8 सालों में प्रदेश की तस्वीर बदली है। नया उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर चलने की बात उन्होंने कही।

Mar 27, 2025 - 18:44
 0  19
योगी सरकार के आठ साल: बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर... ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा से भरी हुंकार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। आज का नया उत्तर प्रदेश उन्नति के पथ पर सरपट दौड़ रहा है। हर क्षेत्र में विकास योजनाएं संचालित हैं। पूरे प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सड़कों का मजबूत नेटवर्क स्थापित हुआ है। वर्ष 2017 से पहले क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपी नहीं है। इस बयान के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार पर निशाना साधा।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को गुलाब वाटिका (चंदर नगर वार्ड) में सेवा, सुशासन एवं सुरक्षा की नीति को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश एक परिवार है। हम सभी को संयुक्त प्रयास से इसे देश में नंबर वन पर लाना है। आज का नया उत्तर प्रदेश किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। देश-दुनिया से लाखों करोड़ रुपए का निवेश आ रहा है। उद्यमी प्रदेश में आने से घबराते नहीं है। यहां निवेश करते हैं।

हर दिन नए कीर्तिमान बना रही सरकार

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने जो कार्य लखनऊ के लिए किए हैं, वे अद्भुत हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में प्रदेश हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने जनकारी दी कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। गली-मोहल्लों में सड़कें, सीवर और अन्य कार्य आज धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। पिछली सरकारों में कागजों में विकास कार्य होते थे। आज हम जो कार्य करते हैं, वो आमजन को दिखाई देते हैं।

पात्रों को किया कार्ड-लैपटॉप वितरित

कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत विद्यार्थियों को लैपटॉप, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, उज्ज्वला योजना, नगर राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्डों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्षदगण गिरीश मिश्रा, सुशील तिवारी, पियूष दीवान, सरिता मिश्रा, संध्या मिश्रा, नूतन नायक, ऋचा मिश्रा, नरेंद्र कुमार, चरनजीत गांधी, आशीष हितैषी, अमित चौधी, अरविंद त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, मान सिंह, राजन वर्मा, महेंद्र लोधी, मानस बाहरी, रूपा देवी, अशोक तिवारी, योगेंद्र पटेल और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।