मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- गुजरात में कांग्रेस नाकाम; दिल्ली में महिलाओं को ₹2500 मिलेंगे; CM यादव बोले- MP में धर्मांतरण कराने वालों को फांसी होगी

नमस्कार, कल की बड़ी खबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुजरात दौरे की रही। एक खबर दिल्ली की महिलाओं के लिए नई स्कीम के ऐलान की रही। वहीं MP के CM मोहन यादव ने कहा कि MP में धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा देने के लिए कानून बनेगा। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट्स, जिस पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल बोले- गुजरात कांग्रेस के आधे नेता BJP से मिले, हमारे नेता बब्बर शेर, लेकिन चेन से बंधे अहमदाबाद पहुंचे राहुल गांधी ने 2 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने स्टेट लीडरशिप पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- गुजरात में कांग्रेस की लीडरशिप में दो तरह के लोग हैं। एक जनता के साथ खड़े हैं, जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। दूसरे वे हैं, जो जनता से कटे हुए हैं, दूर बैठते हैं और उनमें से आधे BJP से मिले हुए हैं। कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है। बब्बर शेर हैं लेकिन पीछे से चेन लगी हुई है तो वे चेन से बंधे हैं। जो गुजरात की एक्सपेक्टेशन हमसे थी, वो हम पूरी नहीं कर पाए। ये कहने में मुझे कोई शर्म नहीं। राहुल के बयान की वजह: 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 99 और कांग्रेस ने 77 सीटें जीतीं थी। 2022 में कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई। दूसरी तरफ भाजपा ने 182 में से 156 सीटें जीतीं। वहीं गुजरात में कांग्रेस को पिछले 3 लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट मिली है। 2014 और 2019 में पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई थी। 2024 में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। लेकिन कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीत पाई।पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. दिल्ली में महिलाओं को हर महीने ₹2500 मिलेंगे, रजिस्ट्रेशन की तारीख तय नहीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने वीमेंस डे पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च की। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे। योजना का फायदा 20 लाख महिलाओं को मिलेगा। ई-रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। हालांकि रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित नहीं हुई है। इस साल योजना के लिए ₹5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. MP के CM बोले- धर्मांतरण कराने वालों को फांसी होगी, पहले से लव-जिहाद पर 10 साल तक सजा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा देने की बात की है। उन्होंने कहा- धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से, जो धर्मांतरण कराएंगे उनके लिए फांसी का प्रबंधन हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। किसी हालत में न तो धर्मांतरण, न दुराचरण चलेगा, सरकार ने संकल्प लिया है कि इनके साथ कठोरता से पेश आएंगे। MP पहला राज्य होगा: अगर धर्मांतरण पर फांसी का प्रावधान होता है तो MP ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा। मध्यप्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 में लागू हुआ था। अभी इसके तहत अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है। कुछ लीगल एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार के लिए ये फैसला लेना आसान नहीं होगा। जबकि कुछ का कहना है कि सरकार कानून में संशोधन कर फांसी की सजा का प्रावधान कर सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 4. मणिपुर में फ्री ट्रैफिक मूवमेंट के पहले दिन हिंसा, 1 की मौत, 25 लोग घायल मणिपुर में 2 साल बाद कुकी और मैतेई बहुल इलाकों में फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू हुआ, लेकिन पहले ही दिन हिंसा भड़क गई। इंफाल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, विष्णुपुर और सेनापति को जोड़ने वाली सड़कों पर कुकी समुदाय ने प्रदर्शन किया। बसों, कारों में आग लगा दी। हिंसा रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। झड़प में 1 शख्स की मौत हो गई, 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शाह ने फ्री मूवमेंट का ऐलान किया था: गृह मंत्री अमित शाह ने 1 मार्च को मणिपुर के हालात पर गृह मंत्रालय में समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने 8 मार्च से मणिपुर में सभी सड़कों पर बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा था। साथ ही सड़कें ब्लॉक करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें... 5. ट्रम्प के सामने भिड़ गए मस्क-रुबियो; इलॉन विदेश मंत्रालय के स्टाफ में कटौती नहीं करने से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कैबिनेट मीटिंग में DOGE चीफ इलॉन मस्क और विदेश मंत्री मार्क रुबियो आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच स्टाफ कटौती के मुद्दे पर बहस हुई। मस्क ने विदेश मंत्री पर आरोप लगाया कि वे अपने विभाग में स्टाफ की संख्या में कटौती नहीं कर पाए हैं। इस पर रुबियो ने कहा कि मस्क झूठ बोल रहे हैं। जब ट्रम्प से इस बहस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'कोई बहस नहीं हुई, मैं वहां था।' मस्क से नाराज चल रहे विदेश मंत्री: रिपोर्ट के मुताबिक, रुबियो कई हफ्ते से मस्क से नाराज चल रहे हैं। दरअसल, मस्क की टीम ने USAID (यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट) को बंद कर दिया है। यह एजेंसी रुबियो के जिम्मे थी। ट्रम्प टीम के कई और सदस्य भी मस्क से नाराज हैं। उनकी शिकायतों के बाद ही यह बैठक अचानक बुलाई गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें... 6. यूपी की शहजादी अबु धाबी में दफन; UAE गवर्नमेंट ने दफनाने की फोटो परिवार को भेजी यूपी के बांदा की रहने वाली शहजादी को UAE के अबु धाबी में दफन कर दिया गया। 6 मार्च को हुए सुपुर्द-ए-खाक की तस्वीरें उसके परिजन को भेजी गईं। शहजादी की कब्र का नंबर A7S1954 है। उसे अबु धाबी में 15 फरवरी को सजा-ए-मौत दी गई थी। यहां सजा पाने वालों की लाश उनके देश नहीं भेजी जाती। बल्कि वहीं उसके धर्म के हिसाब से अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। पोल से बांधे हाथ, छाती पर गोली मारी: शहजादी को खास किस्म का कपड़ा पहनाकर एक पोल से बांध दिया गया था। उसकी आंखों पर पट्‌टी थी। दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे थे। दिल के ठीक ऊपर एक कपड़े का टुकड़ा लगाया गया था। ताकि गोली मारने वाले के लिए निशाना लगाना आसान हो। फिर उसे छाती पर गोली मार दी गई। UAE में सजा-ए-मौत देने का यही तरीका है। ​​

Mar 9, 2025 - 04:41
 0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- गुजरात में कांग्रेस नाकाम; दिल्ली में महिलाओं को ₹2500 मिलेंगे; CM यादव बोले- MP में धर्मांतरण कराने वालों को फांसी होगी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुजरात दौरे की रही। एक खबर दिल्ली की महिलाओं के लिए नई स्कीम के ऐलान की रही। वहीं MP के CM मोहन यादव ने कहा कि MP में धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा देने के लिए कानून बनेगा। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट्स, जिस पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल बोले- गुजरात कांग्रेस के आधे नेता BJP से मिले, हमारे नेता बब्बर शेर, लेकिन चेन से बंधे अहमदाबाद पहुंचे राहुल गांधी ने 2 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने स्टेट लीडरशिप पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- गुजरात में कांग्रेस की लीडरशिप में दो तरह के लोग हैं। एक जनता के साथ खड़े हैं, जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। दूसरे वे हैं, जो जनता से कटे हुए हैं, दूर बैठते हैं और उनमें से आधे BJP से मिले हुए हैं। कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है। बब्बर शेर हैं लेकिन पीछे से चेन लगी हुई है तो वे चेन से बंधे हैं। जो गुजरात की एक्सपेक्टेशन हमसे थी, वो हम पूरी नहीं कर पाए। ये कहने में मुझे कोई शर्म नहीं। राहुल के बयान की वजह: 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 99 और कांग्रेस ने 77 सीटें जीतीं थी। 2022 में कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई। दूसरी तरफ भाजपा ने 182 में से 156 सीटें जीतीं। वहीं गुजरात में कांग्रेस को पिछले 3 लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट मिली है। 2014 और 2019 में पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई थी। 2024 में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। लेकिन कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीत पाई।पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. दिल्ली में महिलाओं को हर महीने ₹2500 मिलेंगे, रजिस्ट्रेशन की तारीख तय नहीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने वीमेंस डे पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च की। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे। योजना का फायदा 20 लाख महिलाओं को मिलेगा। ई-रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। हालांकि रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित नहीं हुई है। इस साल योजना के लिए ₹5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. MP के CM बोले- धर्मांतरण कराने वालों को फांसी होगी, पहले से लव-जिहाद पर 10 साल तक सजा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा देने की बात की है। उन्होंने कहा- धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से, जो धर्मांतरण कराएंगे उनके लिए फांसी का प्रबंधन हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। किसी हालत में न तो धर्मांतरण, न दुराचरण चलेगा, सरकार ने संकल्प लिया है कि इनके साथ कठोरता से पेश आएंगे। MP पहला राज्य होगा: अगर धर्मांतरण पर फांसी का प्रावधान होता है तो MP ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा। मध्यप्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 में लागू हुआ था। अभी इसके तहत अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है। कुछ लीगल एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार के लिए ये फैसला लेना आसान नहीं होगा। जबकि कुछ का कहना है कि सरकार कानून में संशोधन कर फांसी की सजा का प्रावधान कर सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 4. मणिपुर में फ्री ट्रैफिक मूवमेंट के पहले दिन हिंसा, 1 की मौत, 25 लोग घायल मणिपुर में 2 साल बाद कुकी और मैतेई बहुल इलाकों में फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू हुआ, लेकिन पहले ही दिन हिंसा भड़क गई। इंफाल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, विष्णुपुर और सेनापति को जोड़ने वाली सड़कों पर कुकी समुदाय ने प्रदर्शन किया। बसों, कारों में आग लगा दी। हिंसा रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। झड़प में 1 शख्स की मौत हो गई, 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शाह ने फ्री मूवमेंट का ऐलान किया था: गृह मंत्री अमित शाह ने 1 मार्च को मणिपुर के हालात पर गृह मंत्रालय में समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने 8 मार्च से मणिपुर में सभी सड़कों पर बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा था। साथ ही सड़कें ब्लॉक करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें... 5. ट्रम्प के सामने भिड़ गए मस्क-रुबियो; इलॉन विदेश मंत्रालय के स्टाफ में कटौती नहीं करने से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कैबिनेट मीटिंग में DOGE चीफ इलॉन मस्क और विदेश मंत्री मार्क रुबियो आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच स्टाफ कटौती के मुद्दे पर बहस हुई। मस्क ने विदेश मंत्री पर आरोप लगाया कि वे अपने विभाग में स्टाफ की संख्या में कटौती नहीं कर पाए हैं। इस पर रुबियो ने कहा कि मस्क झूठ बोल रहे हैं। जब ट्रम्प से इस बहस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'कोई बहस नहीं हुई, मैं वहां था।' मस्क से नाराज चल रहे विदेश मंत्री: रिपोर्ट के मुताबिक, रुबियो कई हफ्ते से मस्क से नाराज चल रहे हैं। दरअसल, मस्क की टीम ने USAID (यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट) को बंद कर दिया है। यह एजेंसी रुबियो के जिम्मे थी। ट्रम्प टीम के कई और सदस्य भी मस्क से नाराज हैं। उनकी शिकायतों के बाद ही यह बैठक अचानक बुलाई गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें... 6. यूपी की शहजादी अबु धाबी में दफन; UAE गवर्नमेंट ने दफनाने की फोटो परिवार को भेजी यूपी के बांदा की रहने वाली शहजादी को UAE के अबु धाबी में दफन कर दिया गया। 6 मार्च को हुए सुपुर्द-ए-खाक की तस्वीरें उसके परिजन को भेजी गईं। शहजादी की कब्र का नंबर A7S1954 है। उसे अबु धाबी में 15 फरवरी को सजा-ए-मौत दी गई थी। यहां सजा पाने वालों की लाश उनके देश नहीं भेजी जाती। बल्कि वहीं उसके धर्म के हिसाब से अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। पोल से बांधे हाथ, छाती पर गोली मारी: शहजादी को खास किस्म का कपड़ा पहनाकर एक पोल से बांध दिया गया था। उसकी आंखों पर पट्‌टी थी। दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे थे। दिल के ठीक ऊपर एक कपड़े का टुकड़ा लगाया गया था। ताकि गोली मारने वाले के लिए निशाना लगाना आसान हो। फिर उसे छाती पर गोली मार दी गई। UAE में सजा-ए-मौत देने का यही तरीका है। ​​​​​​शहजादी 4 महीने के बच्चे की हत्या के आरोप में 2 साल से दुबई की जेल में बंद थी। 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई गई। पूरी खबर यहां पढ़ें... 7. होली मिलन में रविशंकर के पैर छूने झुके नीतीश, BJP सांसद ने CM को रोका फिर गले लगाया बिहार के CM नीतीश कुमार पटना में BJP सांसद रविशंकर प्रसाद के घर पर आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे। इस दौरान CM ने सांसद के पैर छूने की कोशिश की। हालांकि रविशंकर ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद नीतीश कुमार ने रविशंकर को गले लगा लिया। PM मोदी के भी पैर छुए थे: इससे पहले नीतीश 2 बार PM मोदी के पैर छू चुके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... आज का कार्टून By चंद्रशेखर हाड़ा... कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके... सबसे ज्यादा फेशियल हेयर होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के 18 साल के ललित पाटीदार को सबसे ज्यादा फेशियल हेयर होने की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला है। ललित को ‘हाइपरट्राइकोसिस’ नाम की दुर्लभ बीमारी है, जिसे ‘वेयरवुल्फ सिंड्रोम’ भी कहते हैं। इसके चलते उन 90% चेहरे पर बाल हैं। ललित ने कहा कि वह अपने लुक से खुश हैं और बदलना नहीं चाहते। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… वृष राशि के लोगों को बिजनेस में उपलब्धि मिलेगी। सिंह राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल.. आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|