मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान ने 3 घंटे में सीजफायर तोड़ा था; ट्रम्प ने भारत-PAK समझौते का दावा किया था; शहबाज बोले थे- अब मैदान-ए-जंग में मिलेंगे

नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान तनाव की रही, पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन भारत पर ड्रोन अटैक और फायरिंग की थी। दोनों देशों के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हुआ था, जिसे पाकिस्तान ने 3 घंटे बाद ही तोड़ दिया था। फिलहाल हालत सामान्य हैं। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में... ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... ???? कल की बड़ी खबरें... 1. पाकिस्तान ने 3 घंटे के बाद ही सीजफायर तोड़ा था; श्रीनगर समेत कई शहरों में ड्रोन अटैक हुए थे पाकिस्तान ने शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू होने के 3 घंटे बाद ही इसे तोड़ दिया था। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब में 15 जगहों पर ड्रोन अटैक किए, जिसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार शाम दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने भी सीजफायर की पुष्टि की थी। अब हालात सामान्य: जम्मू-कश्मीर और राजस्थान समेत पाकिस्तान बॉर्डर से सटे सभी राज्यों में हालात सामान्य हैं। सड़कों पर आवाजाही बढ़ गई है और दुकानें-होटलें खुल गई हैं। हालांकि, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। भारत-पाक तनाव से जुड़े अहम अपडेट्स... सीजफायर से पहले हुई पाकिस्तानी फायरिंग में 3 जवान शहीद हो गए हैं। 22 अप्रैल से 10 मई तक पाकिस्तान की गोलीबारी में 5 जवान शहीद हो चुके हैं। 60 जवान घायल हो चुके हैं। वहीं, 25 नागरिकों की मौत हुई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। 7 मई को जम्मू के पुंछ में फायरिंग में लांस नायक दिनेश (32) शहीद हो गए थे। वे हरियाणा के पलवल के रहने वाले थे। 9 मई को आर्मी जवान मुरली नाईक शहीद हुए थे। आंध्र प्रदेश के मूल निवासी नाइक का परिवार मुंबई में रहता है। पढ़ें पूरी खबर... 2. पाकिस्तानी PM शहबाज का झूठ- भारत ने पहले हमला किया, कहा- हम खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि भारत ने पहले सीजफायर तोड़ा है। शहबाज ने कहा था, 'जो मुलाकात मेज पर होनी थी अब मैदान-ए-जंग में होगी। भारत ने हमारे सब्र का इम्तिहान लिया। भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा। हम खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे। हमने सीजफायर का पालन किया है। शहबाज ने इससे पहले सीजफायर के लिए ट्रम्प का आभार जताया था। पाकिस्तान से जुड़े अहम अपडेट्स... पढ़ें पूरी खबर... 3. सेना और विदेश मंत्रालय की 4 प्रेस कॉन्फ्रेंस; विदेश सचिव बोले थे- भारतीय सेना को फ्रीहैंड दिया भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग को लेकर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की शनिवार को 4 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। सुबह 10.45 बजे हुई विदेश मंत्रालय की पहली कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर सोफिया अंसारी 9 मई रात हुए पाकिस्तानी अटैक और पाकिस्तानी दावे को लेकर जानकारी दी। शाम 5 बजे विदेश सचिव मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजफायर पर बनी सहमति की बात बताई। सीजफायर के ऐलान के बाद रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा था- फिर से बात दोहराना चाहूंगी कि इंडियन आर्म्ड फोर्सेस भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। वहीं कमोडोर नायर ने कहा कि भारत की सेनाएं पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं। अगर फिर हमला हुआ, तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसके बाद विक्रम मिसरी रात 11 बजे लाइव आए थे। उन्होंने कहा था- पिछले कुछ घंटे से सीजफायर समझौते का पाकिस्तान की ओर से उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है औरI घुसपैठ से निपट रही है। ये बेहद निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है। हमने भारतीय सेना को फ्रीहैंड दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर... 4. कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने की इच्छा जताई; BCCI ने दोबारा विचार करने को कहा विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा जताई है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इसकी जानकारी दी है। BCCI ने उन्हें अपने फैसले पर विचार करने को कहा है। कोहली 2024 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। 8 मई को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। टेस्ट में 9 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं: 36 साल के कोहली अब तक 123 टेस्ट में 9,230 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 30 शतक और 31 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। बॉर्डर- गावस्कर सीरीज में विराट का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा था। उन्होंने इस सीरीज में 23.75 की औसत से रन बनाए थे। वहीं 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। पिछले 5 साल में उन्होंने 37 टेस्ट में सिर्फ 3 शतक लगाए और औसत 35 से भी नीचे रहा। पढ़ें पूरी खबर... 5. 16 साल बाद इतनी जल्दी आएगा मानसून, 1 जून की जगह 27 मई को केरल पहुंचेगा मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून देश में इस बार तय समय से 4 दिन पहले पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट से टकराएगा। आमतौर पर यह 1 जून को पहुंचता है। अगर मानसून 27 मई को आता है तो 16 साल में पहली बार मानसून की इतनी जल्द दस्तक होगी। 2009 में 23 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। 1 जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून 8 जुलाई तक अन्य राज्यों को कवर करता है। 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाता है। 1972 में सबसे देरी से केरल पहुंचा था मानसून: IMD के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 150 साल में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें काफी अलग रही हैं। 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को केरल पहुंच गया था, जबकि 1972 में सबसे देरी से 18 जून को केरल पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर... ???? आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ????️ बयान जो चर्चा में है... ???? खबर हटके... 51,725 ताश के पत्तों को डॉमिनो की तरह गिराया चीन में 51,725 ताश

May 11, 2025 - 18:15
 0  15
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान ने 3 घंटे में सीजफायर तोड़ा था; ट्रम्प ने भारत-PAK समझौते का दावा किया था; शहबाज बोले थे- अब मैदान-ए-जंग में मिलेंगे
नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान तनाव की रही, पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन भारत पर ड्रोन अटैक और फायरिंग की थी। दोनों देशों के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हुआ था, जिसे पाकिस्तान ने 3 घंटे बाद ही तोड़ दिया था। फिलहाल हालत सामान्य हैं। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में... ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... ???? कल की बड़ी खबरें... 1. पाकिस्तान ने 3 घंटे के बाद ही सीजफायर तोड़ा था; श्रीनगर समेत कई शहरों में ड्रोन अटैक हुए थे पाकिस्तान ने शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू होने के 3 घंटे बाद ही इसे तोड़ दिया था। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब में 15 जगहों पर ड्रोन अटैक किए, जिसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार शाम दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने भी सीजफायर की पुष्टि की थी। अब हालात सामान्य: जम्मू-कश्मीर और राजस्थान समेत पाकिस्तान बॉर्डर से सटे सभी राज्यों में हालात सामान्य हैं। सड़कों पर आवाजाही बढ़ गई है और दुकानें-होटलें खुल गई हैं। हालांकि, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। भारत-पाक तनाव से जुड़े अहम अपडेट्स... सीजफायर से पहले हुई पाकिस्तानी फायरिंग में 3 जवान शहीद हो गए हैं। 22 अप्रैल से 10 मई तक पाकिस्तान की गोलीबारी में 5 जवान शहीद हो चुके हैं। 60 जवान घायल हो चुके हैं। वहीं, 25 नागरिकों की मौत हुई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। 7 मई को जम्मू के पुंछ में फायरिंग में लांस नायक दिनेश (32) शहीद हो गए थे। वे हरियाणा के पलवल के रहने वाले थे। 9 मई को आर्मी जवान मुरली नाईक शहीद हुए थे। आंध्र प्रदेश के मूल निवासी नाइक का परिवार मुंबई में रहता है। पढ़ें पूरी खबर... 2. पाकिस्तानी PM शहबाज का झूठ- भारत ने पहले हमला किया, कहा- हम खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि भारत ने पहले सीजफायर तोड़ा है। शहबाज ने कहा था, 'जो मुलाकात मेज पर होनी थी अब मैदान-ए-जंग में होगी। भारत ने हमारे सब्र का इम्तिहान लिया। भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा। हम खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे। हमने सीजफायर का पालन किया है। शहबाज ने इससे पहले सीजफायर के लिए ट्रम्प का आभार जताया था। पाकिस्तान से जुड़े अहम अपडेट्स... पढ़ें पूरी खबर... 3. सेना और विदेश मंत्रालय की 4 प्रेस कॉन्फ्रेंस; विदेश सचिव बोले थे- भारतीय सेना को फ्रीहैंड दिया भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग को लेकर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की शनिवार को 4 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। सुबह 10.45 बजे हुई विदेश मंत्रालय की पहली कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर सोफिया अंसारी 9 मई रात हुए पाकिस्तानी अटैक और पाकिस्तानी दावे को लेकर जानकारी दी। शाम 5 बजे विदेश सचिव मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजफायर पर बनी सहमति की बात बताई। सीजफायर के ऐलान के बाद रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा था- फिर से बात दोहराना चाहूंगी कि इंडियन आर्म्ड फोर्सेस भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। वहीं कमोडोर नायर ने कहा कि भारत की सेनाएं पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं। अगर फिर हमला हुआ, तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसके बाद विक्रम मिसरी रात 11 बजे लाइव आए थे। उन्होंने कहा था- पिछले कुछ घंटे से सीजफायर समझौते का पाकिस्तान की ओर से उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है औरI घुसपैठ से निपट रही है। ये बेहद निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है। हमने भारतीय सेना को फ्रीहैंड दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर... 4. कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने की इच्छा जताई; BCCI ने दोबारा विचार करने को कहा विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा जताई है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इसकी जानकारी दी है। BCCI ने उन्हें अपने फैसले पर विचार करने को कहा है। कोहली 2024 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। 8 मई को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। टेस्ट में 9 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं: 36 साल के कोहली अब तक 123 टेस्ट में 9,230 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 30 शतक और 31 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। बॉर्डर- गावस्कर सीरीज में विराट का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा था। उन्होंने इस सीरीज में 23.75 की औसत से रन बनाए थे। वहीं 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। पिछले 5 साल में उन्होंने 37 टेस्ट में सिर्फ 3 शतक लगाए और औसत 35 से भी नीचे रहा। पढ़ें पूरी खबर... 5. 16 साल बाद इतनी जल्दी आएगा मानसून, 1 जून की जगह 27 मई को केरल पहुंचेगा मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून देश में इस बार तय समय से 4 दिन पहले पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट से टकराएगा। आमतौर पर यह 1 जून को पहुंचता है। अगर मानसून 27 मई को आता है तो 16 साल में पहली बार मानसून की इतनी जल्द दस्तक होगी। 2009 में 23 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। 1 जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून 8 जुलाई तक अन्य राज्यों को कवर करता है। 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाता है। 1972 में सबसे देरी से केरल पहुंचा था मानसून: IMD के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 150 साल में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें काफी अलग रही हैं। 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को केरल पहुंच गया था, जबकि 1972 में सबसे देरी से 18 जून को केरल पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर... ???? आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ????️ बयान जो चर्चा में है... ???? खबर हटके... 51,725 ताश के पत्तों को डॉमिनो की तरह गिराया चीन में 51,725 ताश के पत्तों को डॉमिनोज की तरह गिराने का रिकॉर्ड बनाया गया। इसके लिए टीम ने एक होम डेकोर कंपनी के साथ मिलकर काम किया। कंपनी ने ताश के पत्ते खड़े करने के लिए ऐसा रूम डिजाइन किया, जहां हवा का एक भी झोंका नहीं पास हो रहा था। ???? फोटो जो खुद में खबर है ???? भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ???? करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास ????️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों का रुका काम पूरा होगा। फायदे के योग बनेंगे। वृष और धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,