मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली CM ने कैबिनेट के साथ यमुना आरती की, पहले दिन आयुष्मान योजना को मंजूरी; यूपी में 92 हजार नौकरियां, छात्राओं को स्कूटी

नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली की रही, रेखा गुप्ता ने राज्य के 9वें CM के तौर पर शपथ ली। एक खबर UP सरकार के बजट की रही, जिसमें 92 हजार सरकारी नौकरियां देने की बात है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. दिल्ली CM रेखा ने वित्त अपने पास रखा, प्रवेश वर्मा को PWD समेत 5 विभाग, आशीष सूद को गृह रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं, वे शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गईं हैं। शपथ समारोह में PM मोदी, अमित शाह के अलावा BJP शासित 20 राज्यों के CM, डिप्टी CM मौजूद रहे। आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ में नहीं पहुंचे। शपथ के 4 घंटे के बाद ही विभागों का बंटवारा हुआ। वित्त और राजस्व विभाग मुख्यमंत्री के पास है। प्रवेश वर्मा को डिप्टी CM बनाया गया है। उन्हें PWD और विधायी मामलों की जिम्मेदारी मिली। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. दिल्ली CM ने शपथ के दिन यमुना आरती की; भाजपा के मेनिफेस्टो में यमुना साफ करने का वादा दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने शपथ के दिन ही स्टेट कैबिनेट की मीटिंग ली। इसमें आयुष्मान भारत योजना लागू करने और विधानसभा के सत्र में 14 CAG रिपोर्ट्स पेश करने को मंजूरी दी। इससे पहले CM यमुना बाजार स्थित वासुदेव घाट पहुंची और कैबिनेट के साथ यमुना आरती की। BJP ने मेनिफेस्टो में यमुना की सफाई का वादा किया था। रेखा ने कहा, 'यमुना को साफ करना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता होगी' रेखा बोलीं- मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी: शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।' जिस बंगले में केजरीवाल रहते थे, उसे BJP ने शीशमहल नाम दिया है। BJP का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. भारत ने जीत से की चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत, बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 229 रन का टारगेट दिया। भारत ने 46.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। पहला मैच जीतकर भारत ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान पहुंच गया है। न्यूजीलैंड पहले नंबर पर है। मैच के हाईलाइट्स: भारत से शुभमन गिल ने 101, केएल राहुल ने 41 और विराट कोहली ने 22 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 36 बॉल पर 41 रन बनाए। उन्होंने वनडे करियर में 11 हजार रन पूरे किए। रोहित, विराट कोहली के बाद सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले बैटर बने। मोहम्मद शमी ने 5, हर्षित राणा ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए। बांग्लादेश से तौहीद हृदोय ने शतक लगाया, रिशाद हुसैन को 2 विकेट मिले। पूरी खबर यहां पढ़ें... 4. UP बजट- 92 हजार नौकरी, छात्राओं को फ्री स्कूटी, 9 लाख आउटसोर्स कर्मियों की सैलरी बढ़ाई UP सरकार ने 2025-26 का बजट पेश किया। 92 हजार से ज्यादा पदों भर्ती होगी। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी 16 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए की जाएगी। इससे 9 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए 7 जिलों में हॉस्टल बनेंगे। 12वीं में अच्छे नंबर लाने वाली छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। आवारा पशुओं की पहचान के लिए टैगिंग की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें... 5. ट्रम्प ने जेलेंस्की को मामूली कॉमेडियन और तानाशाह कहा, जेलेंस्की ने कहा था- वो गलतफहमी में जी रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को मामूली कॉमेडियन और तानाशाह कहा। ट्रम्प ने कहा- एक मामूली कॉमेडियन ने अमेरिका को 350 बिलियन डॉलर खर्च करने के लिए मना लिया, वो भी ऐसी जंग के लिए जिसे कभी जीता नहीं जा सकता। बिना चुनाव वाले तानाशाह को जल्दी कुछ करना होगा नहीं तो उसके पास देश नहीं बचेगा। जेलेंस्की इस जंग को अमेरिका और ट्रम्प के बिना कभी सुलझा नहीं पाएंगे। इससे पहले जेलेंस्की ने कहा था कि ट्रम्प गलतफहमी में जी रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा- रूस की तरफ से लगातार यूक्रेन को लेकर गलत जानकारी दी जा रही है। राष्ट्रपति ट्रम्प का हम सम्मान करते हैं, लेकिन अफसोस की बात है वे गलत जानकारी के बुलबुले में जी रहे हैं। मेरी अप्रूवल रेटिंग की गलत जानकारी रूस ही अमेरिका को दे रहा है। दरअसल, यूक्रेन में राष्ट्रपति का कार्यकाल मई 2024 में खत्म हो चुका है। यूक्रेन में फरवरी 2022 से ही सैन्य शासन लागू है। इस वजह से राष्ट्रपति चुनाव स्थगित किए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... आज का कार्टून By मंसूर नकवी... कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके... म्यूनिख में 1,000 कब्रों पर QR कोड, किसने लगाया इसकी जानकारी नहीं जर्मनी के म्यूनिख शहर के 3 कब्रिस्तानों में हजार से ज्यादा कब्रों पर QR कोड लगे मिले। इन्हें स्कैन करने पर दफनाए गए व्यक्ति से जुड़ी जानकारी दिखती है। हालांकि, ये कोड किसने लगाए, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने कहा कि किसी को कोड लगाने वाले शख्स की जानकारी हो तो, सीमेट्री अथॉरिटी को बताएं। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… वृश्चिक राशि के लोगों के जरूरी काम आज पूरे हो सकते हैं। मीन राशि के लोगों को किसी के मार्गदर्शन से लाभ मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

Feb 21, 2025 - 15:31
 0  51

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,