मकर संक्रांति के अवसर पर पाञ्चजन्य का ‘बात भारत की अष्टायाम’ संवाद 14 जनवरी को दिल्ली में

राष्ट्र के हित में सदा से कार्यरत राष्ट्रीय पत्रिका ‘पाञ्चजन्य’ की स्थापना के 78वीं वर्षगांठ मकर संक्रांति के अवसर पर मनाई जा रही है। इसका आय़ोजन दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित द अशोका होटल में ‘बात भारत की अष्टायाम’नाम से किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 14 जनवरी (मंगलवार) को सुबह 11 बजे से होगी। […]

Jan 13, 2025 - 19:57
 0
मकर संक्रांति के अवसर पर पाञ्चजन्य का ‘बात भारत की अष्टायाम’ संवाद 14 जनवरी को दिल्ली में

राष्ट्र के हित में सदा से कार्यरत राष्ट्रीय पत्रिका ‘पाञ्चजन्य’ की स्थापना के 78वीं वर्षगांठ मकर संक्रांति के अवसर पर मनाई जा रही है। इसका आय़ोजन दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित द अशोका होटल में ‘बात भारत की अष्टायाम’नाम से किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत 14 जनवरी (मंगलवार) को सुबह 11 बजे से होगी। कार्यक्रम में अतिथियों के तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, “बच्चों और युवाओं के दमन के खिलाफ संघर्ष और सभी बच्चों के शिक्षा के अधिकार के लिए” काम करने वाले नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, वैज्ञानिक और लेखक आनंद रंगनाथन, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व अन्य उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 14 जनवरी, 1948 को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अपने आवरण पृष्ठ पर भगवान श्रीकृष्ण के मुख से शंखनाद के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संपादकत्व में ‘पाञ्चजन्य’ साप्ताहिक का अवतरण हुआ था।

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -