फेक न्यूज एक्सपोज:क्या अपनी हार और भाजपा की जीत का जश्न मना रहे थे दिल्ली कांग्रेस के नेता ? नहीं, झूठा है दावा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी (AAP) को 40 सीटों का नुकसान हुआ और वह 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। इस बीच सोशल मीडिया कांग्रेस नेताओं के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि कांग्रेसी भाजपा की जीत और अपनी हार का जश्न मना रहे हैं। हालांकि, फैक्ट चेक वेबसाइट BOOM ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत और भ्रामक पाया है। दावे से जुड़े कई ट्वीट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक ट्वीट कैप्टन राजेश कुमार नामक X यूजर ने किया। अपने ट्वीट में राजेश कुमार ने लिखा - केजरीवाल की हार का असली जश्न तो कांग्रेस कार्यालय मे हुआ। इनको अपनी हार की कोई चिंता नहीं। पति चाहे मर जाए पर सौतन विधवा होनी चाहिए। (अर्काइव ट्वीट) देखें ट्वीट : एक अन्य एक्स यूजर अनुपम मिश्रा ने वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- केजरीवाल की हार पर दिल्ली कांग्रेस ऑफिस में जश्न। (अर्काइव ट्वीट) देखें ट्वीट: वहीं, राधिका खेड़ा नामक एक्स यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा- दिल्ली में 4.26% वोट वाली कांग्रेस का ‘भांगड़ा’ देख कर लगा, जैसे सियासी दफ्तर नहीं, ‘पागलखाने का वार्ड’ खुल गया हो! जिनकी राजनीति को जनता ने बार-बार नकारा,वो अब अपनी हार पर ही जश्न मनाने में मस्त हैं! कांग्रेस का नया नारा—‘हारो, नाचो, भूल जाओ!’ (अर्काइव ट्वीट) देखें ट्वीट: क्या है वायरल वीडियो का सच ? फैक्ट चेक वेबसाइट BOOM की पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो 23 जनवरी 2025 का था। यानी चुनाव परिणाम से पहले का। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना थीम सॉन्ग लॉन्च किया था ये वीडियो उसी दौरान का था। सॉन्ग लॉन्च के मौके पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, रागिनी नायक आदि थिरकते नजर आ रहे हैं। पत्रकार मोहित राज दुबे ने भी 23 जनवरी को किए अपने ट्वीट में बताया था- दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस ने थीम सॉन्ग लॉन्च किया। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने डांस भी किया। देखें ट्वीट: कांग्रेस पार्टी के थीम सॉन्ग लॉन्च से जुड़ी खबर को India Today ने भी ट्वीट किया था। देखें ट्वीट: वहीं, आजतक की एक वीडियो रिपोर्ट में बताया गया कि 23 जनवरी को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए ‘हर जरूरत होगी पूरी कांग्रेस है जरूरी’ सॉन्ग लॉन्च किया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में अध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत कई नेता थिरकते नजर आए। यह आर्टिकल मूल रूप से BOOM द्वारा प्रकाशित किया गया था {मूल आर्टिकल का लिंक}। शक्ति कलेक्टिव के तहत दैनिक भास्कर द्वारा इसे पुनः प्रकाशित किया गया है।