पाकिस्तान – कराची में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा खंडित’
पाकिस्तान में हिन्दू आस्था और उससे जुड़ी सांस्कृतिक विरासत पर हमलों का क्रम निरंतर जारी है। ताजा घटना कराची से सामने आयी है। कराची में ऐतिहासिक ‘सागन मेसन बिल्डिंग’ में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। 1937 में निर्मित यह भवन केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि हिन्दू […] The post पाकिस्तान – कराची में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा खंडित’ appeared first on VSK Bharat.
पाकिस्तान में हिन्दू आस्था और उससे जुड़ी सांस्कृतिक विरासत पर हमलों का क्रम निरंतर जारी है। ताजा घटना कराची से सामने आयी है। कराची में ऐतिहासिक ‘सागन मेसन बिल्डिंग’ में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया।
1937 में निर्मित यह भवन केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि हिन्दू समुदाय की आस्था और साझा सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक थी। एमए जिन्ना रोड पर स्थित ऐतिहासिक भवन में न सिर्फ मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया, बल्कि पूरे परिसर में तोड़फोड़ कर अपवित्र करने की कोशिश की गई।
करीब 89 वर्षों से यह स्थल कराची की बहु-सांस्कृतिक पहचान को संजोए हुए था। भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों की प्रतिमाएं न सिर्फ धार्मिक महत्व रखती थीं, बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी थीं कि कभी यहां विविधता और सह-अस्तित्व की परंपरा जीवित थी। आज उसी विरासत को योजनाबद्ध तरीके से मिटाने की कोशिश की जा रही है।
अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमले
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिन्दुओं की धार्मिक स्वतंत्रता कितनी असुरक्षित है। आए दिन मंदिरों, मूर्तियों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना वहां के मानवाधिकारों की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है।
पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद के चेयरमैन फकीर शिवा कच्छी ने घटना को “बेहद शर्मनाक” बताते हुए कहा कि यह केवल हिन्दू समुदाय पर नहीं, बल्कि पूरे देश की सांझी विरासत पर हमला है। प्रशासन से सवाल किया कि आखिर कब तक अल्पसंख्यकों की आस्था यूं ही रौंदी जाती रहेगी? साथ ही मांग की गई कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, और ऐतिहासिक भवन की मरम्मत के साथ ऐसे स्थलों की चौबीसों घंटे सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
https://x.com/FaqirShiva/status/2039362910485467606
घटना के बाद पाकिस्तान की कट्टरपंथी मानसिकता की पुष्टि हुई है। सवाल यह भी कि क्या पाकिस्तान में हिन्दू होना अपराध बन चुका है? क्यों वहां की सांस्कृतिक विरासत को सुनियोजित तरीके से मिटाया जा रहा है? कराची की यह घटना सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि उस कड़वी सच्चाई का आईना है, जहां नफरत के आगे इतिहास और आस्था दोनों असुरक्षित हैं।
The post पाकिस्तान – कराची में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा खंडित’ appeared first on VSK Bharat.