पहली बार निकला पथ संचलन

बारां (राजस्थान) में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्र सेविका समिति का प्रथम जिला स्तरीय पथ संचलन हुआ। राष्ट्र सेविका समिति की सह जिला कार्यवाहिका सोनल सोनी ने बताया कि दोपहर 1 बजे श्रीराम स्टेडियम में एकत्रीकरण एवं उद्बोधन हुआ। इसके बाद 3 बजे पथ संचलन प्रारंभ हुआ। यह श्रीराम स्टेडियम से प्रारंभ होकर प्रताप चौक, […]

Jan 20, 2025 - 10:13
 0
पहली बार निकला पथ संचलन

बारां (राजस्थान) में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्र सेविका समिति का प्रथम जिला स्तरीय पथ संचलन हुआ। राष्ट्र सेविका समिति की सह जिला कार्यवाहिका सोनल सोनी ने बताया कि दोपहर 1 बजे श्रीराम स्टेडियम में एकत्रीकरण एवं उद्बोधन हुआ। इसके बाद 3 बजे पथ संचलन प्रारंभ हुआ।

यह श्रीराम स्टेडियम से प्रारंभ होकर प्रताप चौक, इंदिरा मार्केट, सब्जी मंडी, श्रीजी मंदिर, चौमुखा बाजार, घंटाघर, धर्मादा चौराहा, जनता टॉकीज गली, केशव कीर्ति भवन होते हुए पुन: श्रीराम स्टेडियम पहुंचा। नगर के निवासियों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का जोरदार स्वागत किया।

पथ संचलन में 375 सेविकाओं ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। संचलन में घोष वाहिनी, ध्वज वाहिनी रक्षा वाहिनी बनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं डॉ. रिंकेश मीणा और मुख्य वक्ता वंदना मित्तल। वंदना मित्तल ने कहा कि चुनौतियां जीवन का अभिन्न अंग हैं। चुनौतियों को स्वीकार करने पर ही समाज और राष्ट्र का कार्य आगे बढ़ा है।

हमें लक्ष्मीबाई केलकर एवं सरस्वती आप्टे से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र का कार्य करते हुए तेजस्वी भारत का पुनर्निर्माण करना है। उन्होंने आनलाइन खरीदारी न करने की सलाह दी। इसके साथ ही परिवार के शिशुओं को मोबाइल से दूर रखने की बात कही। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे माता जीजाबाई बनकर शिवाजी जैसी संतान का निर्माण करें।

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -