“नाथ आजु मै काह न पावा…. – राजनाथ सिंह

श्री राम जन्मभूमि मन्दिर पहुंचकर अभिभूत हुए रक्षामंत्री अयोध्या, 31 दिसंबर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित द्वितीय प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राम मंदिर का वर्णन करते हुए अभिभूत हो गए। उन्होंने मानस की चौपाई पढ़ते हुए कहा “नाथ आजु मै काह न पावा….”। राम लला के दर्शन […] The post “नाथ आजु मै काह न पावा…. – राजनाथ सिंह appeared first on VSK Bharat.

Jan 1, 2026 - 19:35
 0
“नाथ आजु मै काह न पावा…. – राजनाथ सिंह

श्री राम जन्मभूमि मन्दिर पहुंचकर अभिभूत हुए रक्षामंत्री

अयोध्या, 31 दिसंबर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित द्वितीय प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राम मंदिर का वर्णन करते हुए अभिभूत हो गए। उन्होंने मानस की चौपाई पढ़ते हुए कहा “नाथ आजु मै काह न पावा….”। राम लला के दर्शन के बाद कुछ औऱ देखने की इच्छा नहीं रही।

अयोध्या में आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा – सबसे पहले मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं। आप सब के समक्ष स्वीकार करना चाहता हूं कि अभी तक मुझे राम मंदिर के विषय में इतनी विस्तृत जानकारी नहीं थी। प्रभु की कृपा से आज मैं आप सबके समक्ष यहां पर खड़ा हूं। मुझे लगता है कि आज का दिन मेरे जीवन के सौभाग्यशाली दिनों में से एक है। अयोध्या में माँ सरयू अपनी लहरों में वात्सल्य जैसी अपनी लाडले पुत्र का अभिषेक स्वयं कर रही है। जो राम को जानता है, राम को मानता है, राम को जीता है, सब एक साथ इस समय पूरी तरह से संकल्प करो कि आज का दिन हम सभी के लिए धरती पर भगवान राम के दर्शन का दिन है। कभी अपनी आस्था को कमजोर नहीं होने देना, अपनी आस्था को डगमगाने नहीं देना।

यह प्राण प्रतिष्ठा रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की बात नहीं, भारत के जनमत में पुनः हुई आध्यात्मिक प्राण प्रतिष्ठा की बात है। आने वाले कुछ वर्षों में इस देश में जो कुछ भी होगा, वह भविष्य के हजार वर्षों की आधारशिला मजबूत करेगा। आगामी हजारों वर्ष तक प्रभु श्री राम के चरित्र से पीढ़ियां सीख लेंगी। हमारी आंखों में राम के प्राण प्रतिष्ठा का दृश्य कितना सुंदर था। हमारी आने वाली पीढ़ियां हमारी आंखों में झांक कर वह दृश्य देखेंगी और खुद को भाग्यशाली समझेंगी। अब राम मंदिर के शिखर पर लहरा रहा भगवा ध्वज हमारी सभ्यता है। इसे मिटाने के लिए ना जाने कितने आक्रांता आए और अब उन आक्रांताओं के कहीं अवशेष भी नहीं बचे हैं। हमारे ध्वज समंदर पार भी गगन से इस समय बातें कर रहे हैं।

कोई भी आंदोलन समाज के बदलाव के अनुसार खुद को बदलते हुए अपना लेता है। जब आंदोलन आगे बढ़ता है तो समाज की दिशा भी तय करता है। यही राम मंदिर निर्माण का आंदोलन रहा है।

राम मंदिर निर्माण के बाद करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन में अयोध्या को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बना दिया और रेलवे के विकास से अयोध्या मॉडल शहर के रूप में हम सबके सामने खड़ा है। राम की महत्ता इसी में है कि वह कभी अपने कर्तव्य को सरल नहीं बनाते, बल्कि स्वयं को कठोर बनाकर कर्तव्य करते हैं। राम है राज सिंहासन की गरिमा में, राम है निषाद राज के आलिंगन में, राम है शबरी की प्रतीक्षा में, यदि कोई है तो हमारे और आपके राम।

The post “नाथ आजु मै काह न पावा…. – राजनाथ सिंह appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।