दिल्ली-NCR में बाढ़ के हालात, गाड़ियां तैरीं:नागपुर में घरों में पानी घुसा, रुद्रप्रयाग में पहाड़ टूटा; बारिश-तबाही की PHOTOS

दिल्ली-NCR में बीते 12 घंटे से तेज बारिश जारी है। बुधवार शाम हुई बारिश के बाद दिल्ली और गुरुग्राम की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं। कई इलाकों में लोग तक पानी में डूब गए। घरों में पानी भर गया है। वहीं उत्तराखंड में बारिश के चलते कई जगहों में लैंडस्लाइड हुई है। रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ रोड पर पहाड़ टूट गया। आगे फोटोज में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और तबाही की देखिए... दिल्ली-NCR: सड़कों पर नदी, गाड़ियां और लोग डूबे दिल्ली और गुरुग्राम में आज बारिश का अलर्ट है। बुधवार शाम हुई तेज बारिश के बाद शहर की अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया। गुरुग्राम सेक्टर 6 में शीतला माता मंदिर के पास गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं। लोग तक पानी में डूब गए। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के नरसिंहपुर के नजदीक सर्विस लेन पर 2 फुट तक पानी जमा हो गया। दिल्ली और गुरुग्राम में आज भी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश: बस-कार पानी में बहे मध्य प्रदेश के मंडला, नरसिंहपुर, उमरिया, शिवपुरी, जबलपुर, रीवा, शहडोल-सागर में बाढ़ के हालात हैं। बीते 24 घंटे से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रोकी गई उत्तराखंड में मानसून सीजन में अब तक 22% से ज्यादा बारिश हुई है। राज्यभर के अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। सड़कें बंद को गईं। इसके चलते चारधाम यात्रा लगभग रोक दी गई है। बुधवार को रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जाने वाले रूट पर लैंडस्लाइड हो गई। सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही बंद है। फिलहाल पहाड़ के मलबे को हटाने का काम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। नागपुर में तेज बारिश, 71 गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बारिश के कारण 71 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा गया। बोरगांव में 35 साल का युवक उफनते नाले में बह गया। उप्पलवाड़ी में भी 18 साल के लड़के की मौत हुई। नागपुर जिले के सभी स्कूल 9 जुलाई तक बंद हैं। नागपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नागपुर में मंगलवार रात 8:30 बजे से बुधवार सुबह 5:30 बजे तक नौ घंटों में 172.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली में तेज बारिश, 6 फ्लाइट डायवर्ट:गुरुग्राम में 90 मिनट में 103 mm बारिश; MP-हरियाणा में नदी में डूबने से 6 बच्चों की मौत दिल्ली-NCR में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है। बुधवार को खराब मौसम के कारण 6 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। 4 फ्लाइट जयपुर भेजी गईं और 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गईं। कुछ के रूट में बदलाव किया। कुछ उड़ानों में देरी भी हुई। पूरी खबर पढ़ें...

Jul 10, 2025 - 18:51
 0  12

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार