जॉब एजुकेशन बुलेटिन:10वीं पास के लिए 2756 भर्तियां, मेडिकल ऑफिसर्स की 276 वैकेंसी; राजस्थान में शिक्षा संजीवनी बीमा योजना शुरू

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात RSMSSB और उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में बात SEBI के नए चेयरमैन की। साथ ही टॉप स्टोरीज में बात पंजाब में CBSE बोर्ड के पंजाबी को कंपलसरी करने की और राजस्थान में बच्चों के लिए बीमा योजना के बारे में। करेंट अफेयर्स 1. SEBI के नए अध्यक्ष बने तुहिन कांत पांडे 27 फरवरी 2025 को वित्त एवं राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी SEBI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। IAS तुहिन कांत पांडे को ओडिशा कैडर के 1987 बैच के माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे। जिनका तीन साल का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। 2.यूरोपियन कमीशन अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दो दिन की भारत यात्रा पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 28 फरवरी 2025 को यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत की। जिसमें भारत-यूरोपीय संघ (EU) रणनीतिक पार्ट्नर्शिप को विस्तार देने पर बात की। दोनों पक्षों से एक महत्वाकांक्षी व्यापार सौदे को मजबूत करने के लिए चल रही बातचीत का जायजा लेने और साथ ही व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों की खोज करने की उम्मीद है। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें... टॉप जॉब्स 1. राजस्थान में ड्राइवर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड यानी RSMSSB ने ड्राइवर के पदों पर भर्ती शुरू की है। उम्मीदवार राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योग्यता : एज लिमिट : सैलरी : पे मैट्रिक्स लेवल L-5 के मुताबिक। सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 2.UKMSSB ने सामान्य ग्रेड मेडिकल ऑफिसर के 276 पदों पर भर्ती उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने सामान्य ग्रेड मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : लेवल - 10 के अनुसार 56,100 - 1,77,500 रुपए प्रतिमाह फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें... टॉप स्टोरी 1. CBSE ने कहा- पंजाबी लैंग्वेज कंपलसरी ही रहेगी नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के मुताबिक हाल ही में 2025-26 से क्लास 10वीं के लिए साल में दो बार एग्जाम पॉलिसी को मंजूरी दी गई है। लेकिन इस पॉलिसी के चलते सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन यानी CBSE ड्राफ्ट में से पंजाबी भाषा को हटा दिया गया था। इस ड्राफ्ट से पंजाबी भाषा रीजनल लैंग्वेज की लिस्ट से ‘गायब’ पाई गई, बल्कि इसे पांच मेन सब्जेक्टस की लिस्ट से भी हटा दिया गया। हालांकि, CBSE ने जल्दी ही एक एडिशनल डॉक्युमेंट जारी किया, जिसमें कहा गया कि पंजाबी और अन्य रीजनल लैंग्वेज को पहले की तरह पढ़ाया जाता रहेगा। पंजाब लर्निंग ऑफ पंजाबी एंड अदर लैंग्वेज एक्ट, 2008, के मुताबिक स्टूडेंट्स को पहली क्लास से 10वीं तक पंजाबी पढ़ना कंपलसरी है। 2.राजस्थान में शिक्षा संजीवनी बीमा योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार ने राज्य में स्कूली बच्चों को दुर्घटना बीमा देने के लिए शिक्षा संजीवनी बीमा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में रजिस्टर्ड बच्चों और उनके पेरेंट्स को 1 लाख से 1.3 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवरेज देगी। यदि बीमित के पेरेंट्स की किसी दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती है, तो बच्चों को 18 वर्ष की उम्र तक ब्याज सहित स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये योजना शुरुआत में उदयपुर संभाग के स्कूलों को कवर करेगी। राज्य के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने इस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना में वंडर सीमेंट, ज्यूरिख कोटक जनरल इंश्योरेंस और भारतीय स्टेट बैंक शिक्षा संजीवनी बीमा योजना के पार्टनर होंगे। भारतीय स्टेट बैंक से इसमें अकाउंट्स खोले जाएंगे। ये जीरो बैलेंस अकाउंट्स होंगे। 1.35 लाख बच्चे शामिल होंगे। सरकारी स्कूल के क्लास 1-5 तक के स्टूडेंट्स को कवर करेगा।

Feb 28, 2025 - 18:43
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|