चमगादड़ निगरानी और पहचान प्रणाली
Bat Observation and Identification System, चमगादड़ निगरानी और पहचान प्रणाली
बैटइकोमोन डिवाइस हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन सेटेलमेंट, बंगलूरू के शोधकर्ताओं ने इसका निर्माण किया है।
■ क्या है
भारत की पहली स्व-चालित चमगादड़ निगरानी और पहचान प्रणाली, जिसका पूरा नाम 'बैट इकोलोकेशन मॉनिटरिंग' है।
■ क्या है काम
यह एआई की मदद से निर्धारित समय में चमगादड़ों की आवाजों की निगरानी करके उनका पता लगाने, विश्लेषण तथा वर्गीकरण करने में सक्षम है।
■ काम करने का तरीका
सौर ऊर्जा से चलने वाला यह उपकरण सूर्यास्त के समय अपने आप सक्रिय हो जाता है। डाटा का लेन-देन करने के लिए यह वाई-फाई का इस्तेमाल करेगा। सूरज की अनुपस्थिति में यह आठ दिनों तक चल सकता है।
■ इस्तेमाल की गई तकनीकें
इसमें अल्ट्रासोनिक डिटेक्टर
(ऑडियोमॉथ), रास्पबेरी पाई माइक्रोप्रोसेसर, एआई-आधारित एल्गोरिदम कन्वल्यूशनल न्यूरल नेटवर्क (सीएनएन) जैसी तकनीकों का उपयोग किया गया है।