छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला, वाहन को आईईडी से उड़ाया, 7 जवान बलिदान

बीजापुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बडा नक्सली हमला हुआ है। कुटरू मार्ग के बेदरे में जवानों को लेकर जा रहे एक वाहन को सोमवार को नक्सलियों ने निशाना बनाया, जिसमें 7 जवानों के बलिदान और घायल होने की खबर है। बस्तर आईजी सुदरराज पी.ने हमले की पुष्टि की है। नक्सलियों ने […]

Jan 6, 2025 - 17:49
 0
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला, वाहन को आईईडी से उड़ाया, 7 जवान बलिदान

बीजापुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बडा नक्सली हमला हुआ है। कुटरू मार्ग के बेदरे में जवानों को लेकर जा रहे एक वाहन को सोमवार को नक्सलियों ने निशाना बनाया, जिसमें 7 जवानों के बलिदान और घायल होने की खबर है। बस्तर आईजी सुदरराज पी.ने हमले की पुष्टि की है।

नक्सलियों ने सोमवार सुबह आईईडी विस्फोट कर जवानों के वाहन को उड़ा दिया। इसमें 7 जवानों के बलिदान और कुछ जवानों के घायल होने की बात बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान जब लौट रहे थे तब नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया। नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद चार दिन तक जंगल में पैदल चलने के बाद जवान थके हुए थे, इसलिए वे एक पिकअप वाहन में सवार हो गए थे। बताया गया है कि वाहन में लगभग 20 जवान थे। दुर्घटना की सूचना के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटनास्थल की ओर निकल गए हैं। घायल जवानों को वहां से निकालने को बचाव अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|