चंडीगढ़ के कारोबारी से 30 लाख की ठगी:सस्ती गाड़ी खरीदने के चक्कर में गंवाए पैसे, दिल्ली ले जाकर कार पसंद करवाई

चंडीगढ़ के डायमंड ज्वेलर मनमोहन सिंह सैनी के साथ 30 लाख की ठगी हो गई। इस मामले में सेक्टर 17 थाना पुलिस ने नई दिल्ली के बिजवासन निवासी सचिन के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में मनमोहन ने बताया कि उसकी सेक्टर 23 में डायमंड की शॉप है। उसने गाड़ी खरीदनी थी। उसके पास उसका जानकार रितेश, जो अक्सर आता रहता है, रितेश को उसने गाड़ी खरीदने की बात बोली तो उसने कहा कि पंजाब के राजपुरा का उसका दोस्त है। उसकी अच्छी जान-पहचान है, वो दिलवा देगा सस्ती। पेमेंट के बाद नहीं भेजी गाड़ी जिसके बाद रितेश ने सोनू से मनमोहन को मिलवाया और सोनू ने कहा कि उसका दोस्त है सचिन, जो दिल्ली में रहता है, उससे दिलवा देगा। जिसके बाद मनमोहन, सोनू के साथ दिल्ली चला गया और सचिन वहां पर उन्हें मिल गया। सचिन ने उन्हें पुरानी गाड़ियां दिखाई, जिनमें से 3 गाड़ियां मनमोहन को पसंद आ गईं और उसने फाइनल कर दिया और 30 लाख रुपए सचिन के खाते में ट्रांसफर कर दिए। काफी दिन बीत गए लेकिन गाड़ियां नहीं आईं, तो मनमोहन ने सचिन को कॉल की, तो उसने नहीं उठाया। जिसके बाद मनमोहन ने बताया कि सचिन ने उसका मोबाइल फोन ही उठाना बंद कर दिया।

Jul 16, 2025 - 19:11
 0

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार