गीता के उपदेश मुझे शक्ति, शांति व सांत्वना देते हैं : गबार्ड
तुलसी गबार्ड ने भगवद् गीता को अपनी शक्ति और शांति का स्रोत बताया। श्रीकृष्ण की शिक्षाएं उनके जीवन का मार्गदर्शन करती हैं अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने भगवद् गीता को अपनी शक्ति, शांति और सांत्वना का स्रोत बताया। श्रीकृष्ण की शिक्षाओं से प्रेरित तुलसी गबार्ड अपनी आध्यात्मिक साधना और हिंदू पहचान पर गर्व करती हैं। भारत से विशेष प्रेम रखने वाली तुलसी गबार्ड को भारतीय भोजन, खासकर दाल मखनी बेहद पसंद है

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गवार्ड ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की ओर से कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जन को दी शिक्षाएं उन्हें पूरे दिन शक्ति, शांति व अपार सांत्वना देती हैं।
स्वयं घोषित हिंदू अमेरिकी तुलसी भगवान कृष्ण की भक्त हैं और अच्छे बुरे समय में श्रीभगवद् गीता का ध्यान करती हैं। तुलसी गबार्ड ने एक साक्षात्कार में बताया कि अपने व्यस्त शेड्यूल में भी वह समय निकालकर अपनी आध्यात्मिक साधना करती हैं।
उन्होंने कहा, अपनी आध्यात्मिक यात्रा और हिंदू होने से मुझे सभी बंधनों को तोड़ने में मदद मिली। मेरी अपनी व्यक्तिगत आध्यात्मिक साधना, ईश्वर के साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध मेरे जीवन का केंद्र है।
मैं हर दिन ईश्वर को प्रसन्न करने वाला जीवन जीने की पूरी कोशिश करती हूं और ऐसा करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि मैं ईश्वर की सभी संतानों की सेवा करने का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूं। इसलिए मेरे जीवन के हर क्षेत्र में गीता में श्रीकृष्ण की दी शिक्षाएं मेरा मार्गदर्शन करती हैं जब भी भारत आती हूं लगता है घर में हूं
तुलसी ने भारत आने पर खुशी जताई और भारतीय खाने के प्रति अपने प्यार के बारे में बात की। उन्होंने कहा, मुझे भारत से बहुत प्यार है। जब भी मैं यहां आती हूं तो मुझे हमेशा घर जैसा महसूस होता है। खाना हमेशा स्वादिष्ट होता है। दाल मखनी बहुत स्वादिष्ट होती है।