मोदी 3.0: जाति नहीं, क्षेत्रीय संतुलन पर जोर; जानें संभावित मंत्रियों के नाम
मोदी सरकार की कैबिनेट में जाति से ज्यादा क्षेत्रीय संतुलन पर जोर दिए जाने की संभावना है। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम को साधने वाला मंत्रिमंडल होगा। मंत्रियों के चयन में उनके अनुभव और शिक्षा का भी ख्याल रखा जाएगा।
मोदी 3.0: जाति नहीं, क्षेत्रीय संतुलन पर जोर; जानें संभावित मंत्रियों के नाम
मोदी 3.0 कैबिनेट में नहीं होगा जाति पर जोर, क्षेत्रीय संतुलन पर रहेगा फोकस! सहयोगी दलों को मिलेगा 'फ्लोर', जानें कौन से चेहरे आ सकते हैं
नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के लिए रविवार, 9 जून को शाम 7:15 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। उनके मंत्रिमंडल में कौन-कौन से चेहरे शामिल हो सकते हैं, इसको लेकर चर्चाएं आम हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद केंद्र में एनडीए सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जिसकी तैयारियां राष्ट्रपति भवन में जोर-शोर से चल रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मोदी के साथ करीब 52 से 55 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जिसमें 19 से 22 कैबिनेट और 33 से 35 राज्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। सहयोगी दलों में टीडीपी, जेडीयू, एलजेपी, आरएलडी, जनसेना, जेडीएस और अपना दल एनडीए के घटक दल के रूप में सरकार में शामिल हो सकते हैं।
एनडीए के घटक दलों को क्या मिलेगा?
सूत्रों की मानें तो:
- टीडीपी: एक कैबिनेट, दो राज्यमंत्री पद
- जेडीयू: एक कैबिनेट, एक राज्यमंत्री पद
- शिवसेना, एलजेपी, आरएलडी और एनसीपी: प्रत्येक को एक मंत्री पद
मोदी कैबिनेट में क्षेत्रीय संतुलन पर जोर
मोदी सरकार की कैबिनेट में जाति से ज्यादा क्षेत्रीय संतुलन पर जोर दिए जाने की संभावना है। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम को साधने वाला मंत्रिमंडल होगा। मंत्रियों के चयन में उनके अनुभव और शिक्षा का भी ख्याल रखा जाएगा।
संभावित चेहरे
उत्तर प्रदेश से:
- राजनाथ सिंह
- जितिन प्रसाद
- एसपी सिंह बघेल
- पंकज चौधरी
गुजरात से:
- अमित शाह
- मनसुख मंडाविया
मध्य प्रदेश से:
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- शिवराज सिंह चौहान
हरियाणा से:
- राव इंद्रजीत
- कृष्णपाल गुर्जर
- मनोहर लाल खट्टर
राजस्थान से:
- अर्जुन मेघवाल
- भूपेंद्र यादव
महाराष्ट्र से:
- नितिन गडकरी
- पीयूष गोयल
- नारायण राणे
ओडिशा से:
- वैजयंत पांडा
- अपराजिता सारंगी
चर्चा में अन्य नाम
- एस. जयशंकर
- जेपी नड्डा
- डॉ. जितेन्द्र सिंह
- अश्विनी वैष्णव
- शांतनु ठाकुर
- सुरेश गोपी
- विप्लव देब
- सर्वानंद सोनोवाल
- हरदीप पुरी
- तापिर गांव
- संजय बंडी/जी किशन रेड्डी
- प्रह्लाद जोशी
- शोभा करंदजले
- पीसी मोहन
- राजीव चंद्रशेखर
सहयोगी दलों के संभावित मंत्री
- आरएलडी: जयंत चौधरी
- जेडीयू: लल्लन सिंह या संजय झा में से कोई एक
- शिवसेना (शिंदे): रामनाथ ठाकुर, प्रताप राव जाधव
- एलजेपी: चिराग पासवान
- जेडीएस: कुमार स्वामी
- टीडीपी: राम मोहन नायडू, के रविंद्रन
- एनसीपी: प्रफुल्ल पटेल
- अपना दल: अनुप्रिया पटेल