खटीमा के खेतों में उतरे CM पुष्कर सिंह धामी, धान रोपा और किसानों को किया नमन

खटीमा में खेती करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं. इस दौरान किसानों को अन्नदाता बताते हुए उनका नमन किया और कहा कि वे न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति के संवाहक भी हैं.

Jul 7, 2025 - 06:31
 0
खटीमा के खेतों में उतरे CM पुष्कर सिंह धामी, धान रोपा और किसानों को किया नमन
खटीमा के खेतों में उतरे CM पुष्कर सिंह धामी, धान रोपा और किसानों को किया नमन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई की. धामी खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में पहुंचे और खेतों में जुताई भी की. सोशल मीडिया पर उनकी किसानी की तस्वीरें शेयर की गई हैं. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को एक प्रकार से हमारा नमन है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं. उन्होंने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हुड़किया बौल के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ की वंदना भी की. मुख्यमंत्री के इस सांस्कृतिक जुड़ाव और कृषकों के साथ आत्मीय सहभाग ने क्षेत्रीय जनता को गहरे स्तर पर प्रेरित किया.

मुख्यमंत्री धामी की यह पहल उत्तराखंड की ग्रामीण संस्कृति, कृषकों की अहमियत और पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है. समझा जा रहा है कि इससे किसानों को प्रेरणा और शक्ति मिलेगी.

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार