केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी:समस्तीपुर में FIR; लोजपा(रा.) के जिलाध्यक्ष बोले- बढ़ती लोकप्रियता के कारण दी गई धमकी

लोक जनशक्ति पार्टी(रा.) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी टाइगर मिराज इदरीसी नामक अकाउंट से दी है। इस मामले में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने पटना साइबर थाने में लिखित शिकायत की है। इसके अलावा समस्तीपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार उर्फ हीरा सिंह ने के आवेदन पर साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले यूट्यूबर दक्षा प्रिया ने चिराग पासवान का इंटरव्यू किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दक्षा प्रिया को फॉलो करने वाले टाइगर मिराज ने कमेंट में लिखा, '20 जुलाई को चिराग पासवान को बम से उड़ाकर मेरे हाथों हत्या होगी।' माना जा रहा है कि धमकी देने वाला शख्स समस्तीपुर का ही रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग समस्तीपुर लोजपा(रा.) जिलाध्यक्ष हीरा सिंह ने कहा, 'केंद्रीय मंत्री की बढ़ती लोकप्रियता के कारण बम से उड़ाने की धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। हालांकि धमकी के कुछ देर बाद ही कमेंट को डिलीट कर दिया गया है। यह धमकी उक्त व्यक्ति के आपराधिक प्रवृत्ति और गैरकानूनी कृत्यों में संलिप्तता को दर्शाता है।' केंद्रीय मंत्री को इस तरह से सोशल मीडिया पर धमकी कोई आम आदमी नहीं दे सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर हमलोग सजग हैं। अगर जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। पटना और समस्तीपुर में FIR वहीं, इस संबंध में एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को धमकी दिए जाने के मामले में एक FIR पटना में दर्ज की गई है। समस्तीपुर में लोजपा(रा.) के जिलाध्यक्ष ने भी आवेदन दिया है। जिसकी जांच की जा रही है।

Jul 12, 2025 - 06:26
 0  6

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार