ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल में अलर्ट:CM बोले- बॉर्डर एरिया पर खास निगाह; उपायुक्त लेंगे- शिक्षण संस्थान बंद करने का फैसला

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार भी अलर्ट पर है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद बुधवार को प्रस्तावित अपना बंजार दौरा रद्द कर दिया है। सीएम ने प्रदेश सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में प्रदेश की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने हमेशा देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य किया है। कई जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार जीते हैं। पहलगाम हमले की जवाबी कार्यवाही में भारतीय सेना ने जिस तरह आतंकवादियों को जवाब दिया है, उससे हर हिमाचलवासी को सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का हर व्यक्ति देश की एकता और अखंडता के साथ खड़ा है। दूसरी तरफ सीएम सुक्खू ने कहा कि आज उन्होंने प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ आपात बैठक की है। इसमें सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन बॉर्डर क्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। यदि दुश्मन बौखलाहट में कोई जवाबी कार्यवाही करता है तो प्रदेश उससे निपटने के लिए तैयार हो। भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रम टाले गए वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सभी तरह के ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम, जहां लोग इक्कठा होते, उन्हें टाल दिया गया है। इसी कड़ी में आज उन्होंने कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा में होने वाले सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों के संपर्क में हैं। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों को जरूरी दिशा निर्देश दिया है और स्थिति के अनुसार शिक्षण संस्थानों को खोलने या बंद करने के लिए उन्हें अधिकृत किया है। DGP अतुल वर्मा, STP हेड अजय कुमार यादव, ADGP लॉ एंड ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी, IG इंटेलिजेंस, DIG लॉ एंड ऑर्डर भी आपात बैठक में मौजूद रहे। सीएम को ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में होना था शामिल सीएम सुक्खू का कुल्लू जिला की तीर्थन घाटी के शारसी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम था। जिसे अब रद्द कर दिया गया। इसमें सीएम क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कुल्लू जाने वाले थे। लेकिन उन्होंने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।