‘अन्य संगठनों से अलग है भारतीय किसान संघ’

गत दिनों लखनऊ में भारतीय किसान संघ, उत्तर प्रदेश का अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें प्रदेश के समस्त जिलों से 800 किसान कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। सम्मेलन के उद्घाटन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख श्री रामलाल ने कहा कि भारतीय किसान संघ राष्ट्रहित की चौखट पर किसान हित का कार्य व कृषकों के […]

Dec 28, 2024 - 19:07
 0
‘अन्य संगठनों से अलग है भारतीय किसान संघ’

गत दिनों लखनऊ में भारतीय किसान संघ, उत्तर प्रदेश का अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें प्रदेश के समस्त जिलों से 800 किसान कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। सम्मेलन के उद्घाटन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख श्री रामलाल ने कहा कि भारतीय किसान संघ राष्ट्रहित की चौखट पर किसान हित का कार्य व कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। इसके लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

भारतीय किसान संघ देश में चलाए जा रहे अन्य किसान संगठनों से पूर्णत: भिन्न है। यह संगठन किसानों के हित में सदैव जमीनी स्तर पर कार्य करता रहता है। राष्ट्रहित को देखते हुए किसानों के हित में जो कार्य किए जाने चाहिए उसके लिए संघ सदैव मुखरता से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि किसानों का विकास करने के बाद ही देश का संपूर्ण विकास संभव है।

भारतीय किसान संघ, उत्तर प्रदेश के महामंत्री राज सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय किसान संघ का लक्ष्य नशा-मुक्ति अभियान चलाने के साथ ही पर्यावरण, जैविक कृषि तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देना भी है। इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किसान संघ प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कृषकों के विचारों को सुनने के लिए उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|