उत्तर भारत में मानसूनी बारिश का आगमन

मौसम विभाग ने सोमवार को 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़, दिल्ली, हिमाचल और सिक्किम में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। 

Jun 17, 2024 - 11:43
Jun 17, 2024 - 11:47
 0  60
उत्तर भारत में मानसूनी बारिश का आगमन

कईं दिनों से किसान लोग एक बड़ी समस्या से जूझ रहे है। वह समस्या गर्मी या फिर बारिश का ना होना। हर कोई बदहाल हालत में रामजी से बारिश की तमन्ना कर रहा है। रामजी के आदेशानुसार, आप सभी की खुशी के लिए बता दूं। जल्द आपके यहां मानसून का आगमन होने जा रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़, दिल्ली, हिमाचल और सिक्किम में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। 

इधर बिहार, झारखंड,गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल,तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, नगालैंड, ओडिशा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बारिश की संभावना है।

जानें कहां और कब होगी बारिश

30 मई से 15 जून: 19 राज्यों में मानसून पहुंचा
अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, अरुणाचल, मणिपुर, मेघालय, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, दमन-दीव, पुडुचेरी, दादरा नगर हवेली

16 से 20 जून: 7 राज्यों में प्री मानसून
मध्य प्रदेश (कुछ हिस्सा), छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र (कुछ हिस्सा)

20 जून से 5 जुलाई: 11 राज्यों में पहुंचेगा
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात (पूरा हिस्सा), राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Abhishek Chauhan भारतीय न्यूज़ का सदस्य हूँ। एक युवा होने के नाते देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का लक्ष्य लिए पत्रकारिता में उतरा हूं। आशा है की आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिससे मैं देश में समाज के लिए कुछ कर सकूं। सादर प्रणाम।