कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा  पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना में 9 की मौत, 60 घायल

करीब 5 बजे हुआ जब मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी। मृतकों में मालगाड़ी के चालक, सहायक चालक और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड शामिल हैं।

Jun 17, 2024 - 11:57
Jun 18, 2024 - 04:54
 0  8
कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा  पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना में 9 की मौत, 60 घायल

कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा  पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना में 9 की मौत, 60 घायल; PMO ने मुआवजे का एलान किया

पश्चिम बंगाल में सोमवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ। अगरतला से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) ट्रेन को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग 30 किमी दूर रंगापानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी

हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ जब मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी। मृतकों में मालगाड़ी के चालक, सहायक चालक और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड शामिल हैं। सभी घायलों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य पूरा हो चुका है और आपदा टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी व्यक्त किया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"

रेलवे बोर्ड की प्रतिक्रिया

रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना में मालगाड़ी के चालक, सहायक चालक और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य पूरा हो चुका है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेल मंत्री घटनास्थल को रवाना

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दार्जिलिंग के लिए रवाना हो चुके हैं और घटनास्थल का जायजा लेंगे। दिल्ली में भारतीय रेलवे के अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के संबंध में सहायता और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर। जरी किए गए हें 

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार