एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार

राज्यों में लोकसभा के साथ ही विधानसभा के लिए भी वोट डाले गए थे। पिछली बार भाजपा अरुणाचल की 60 में से 41 सीटें जीती थी। वहीं, सिक्किम की 32 सीटों में से प्रेमसिंह तमांग के नेतृत्व बाले एसकेएम ने 17 सीटें जीत सरकार बनाई थी।

Jun 2, 2024 - 19:44
Jun 2, 2024 - 19:47
 0  16
एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार

एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार

एक्सिस का एनडीए के लिए 400 पार का अनुमान, पर भाजपा 370 के लक्ष्य से पीछे  इंडिया गठबंधन को 166 सीटें... कांग्रेस पिछली बार के प्रदर्शन के आस-पास 

चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के चुनाव के बाद विभिन्न एग्जिट पोल एनडीए को स्पष्ट बहुमत का अनुमान लगा रहे हैं। एजेंसियों की मानें, तो तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। हालांकि आज तक एक्सिस माय इंडिया के अलावा किसी ने भी एनडीए को 400 व भाजपा को 370 सीटें नहीं दी हैं।


टाइम्स नाउ-ईटीजी के मुताविक, एनडीए को 358 सीटें मिलने का अनुमान है, जो स्पष्ट बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों से काफी अधिक है। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन को 148 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को अकेले 325 व कांग्रेस को 52 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। आज तक एक्सिस के एग्जिट पोल में एनडीए को अधिकतम 361 से 401 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके मुताबिक, विपक्षी गठबंधन को 131 से 166 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया न्यूज-डी डायनेमिक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 371 सीटें और इंडिया गठबंधन को 125 सीटें मिलेंगी। हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजे हमेशा एकदम सटीक नहीं होते और अंतिम आंकड़ों में कभी-कभी बहुत अंतर भी देखने को मिलता है।

अरुणाचल व सिक्किम विधानसभा के नतीजे

आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के नतीजे रबिबार को आएंगे। दोनों राज्यों में लोकसभा के साथ ही विधानसभा के लिए भी वोट डाले गए थे। पिछली बार भाजपा अरुणाचल की 60 में से 41 सीटें जीती थी। वहीं, सिक्किम की 32 सीटों में से प्रेमसिंह तमांग के नेतृत्व बाले एसकेएम ने 17 सीटें जीत सरकार बनाई थी। आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे लोकसभा के साथ चार जून को आएंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी की कन्याकुमारी में साधना पूरी
पीएम नरेंद्र मोदी की करीब 45 घंटे से कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान साधना शनिवार शाम पूरी हो गई। इसके बाद, मोदी ने लिखा कि मां भारती के चरणों में बैठकर फिर अपने संकल्प की पुष्टि करता हूं कि मेरे जीवन का हर पल और मेरे शरीर का हर कण हमेशा राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहेगा।  

यूपी में कमल का फिर कमाल बसपा का खाता खुलना कठिन  

मोदी और सीएम योगी की जोड़ी फिर कमाल दिखा सकती है। पोल ऑफ
पोल्स के अनुसार भाजपा और एनडीए 69 सीटों पर कमाल दिखा सकते हैं। वहीं, कांग्रेस व सपा गठबंधन को 11 सीटें मिलती दिख रही हैं। पिछले चुनाव में एनडीए को 64, सपा को 5 व कांग्रेस को एक सीट मिली थी। वहीं, 10 सीटें जीतने वाली बसपा खाता खोलती भी नजर नहीं आ रही। दक्षिण में एनडीए को फायदे का अनुमान  केरल में पहली बार खुल सकता है खाता 

सभी एग्जिट पोल दक्षिण भारत के राज्यों में एनडीए के प्रदर्शन को बेहतर बता रहे हैं।

 ■ आंध्र प्रदेश: टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के साथ भाजपाका गठबंधन प्रभावी रहा। 25 में से 18 सीटें मिलने की उम्मीद। 


पांच सीटों पर फायदा होता दिख रहा है। हालांकि, केरल में कांग्रेस के नेतृत्व बाला यूडीएफ क्लीन स्वीप करता नजर आ रहा है। एनडीए का खाता खुलने का भी अनुमान है। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा को लाभ मिलता दिख रहा है। 2019 में भाजपा को 42में से 18 सीटें बार भाजपा को 22  मिली थीं। इस सीटें मिलने का अनुमान है। बिहार में नुकसान संभव  बिहार में एनडीए को नुकसान का अनुमान है। पिछली बार एनडीए को 40 में से 39 सीटें मिली थीं, इस बार छह सीटों का नुकसान हो सकता है। इसका फायदा राजद को मिलेगा। उसे 7 सीटें मिल सकती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad