अजीब है ये शौक, एक शख्स नहाने के लिए जाता है दूसरे देश

एक शख्स नहाने के लिए जाता दूसरे देश जाता है, केवल स्पा कराने और नहाने के लिए हवाई जहाज का टिकट लेकर दूसरे देश जाता है।

Apr 15, 2024 - 16:05
Apr 15, 2024 - 18:50
 0  13
अजीब है ये शौक, एक शख्स नहाने के लिए जाता है दूसरे देश
एक शख्स नहाने के लिए जाता दूसरे देश जाता है

अजीब है ये शौक, एक शख्स नहाने के लिए जाता है दूसरे देश


रईसी हो तो ऐसी, जहां जब मन करे अपने शौक पूरे करने चल दीजिए। लेकिन कोई नहाने के शौक को पूरा करने के लिए भी दूसरे देश जा सकता है, ये सोचने वाली बात है। दुनिया में एक ऐसा शख्स है जो केवल स्पा कराने और नहाने के लिए हवाई जहाज का टिकट लेकर दूसरे देश जाता है। इंग्लैंड के स्टैनफोर्डशायर में रहने वाला रॉब एडकॉक को ऐसा ही दिलचस्प शौक है। उसका कहना है कि वह अपने शौक के लिए अफ्रीकन देश मोरक्को जाना पसंद करता है।

उसका कहना है कि इंग्लैंड में स्पा की कीमत 24 हजार रुपये है, जबकि दूसरे देश जाने पर काफी सस्ते में हो जाता है। ऊपर से एक रात रुककर वहां घूम भी आता हूं। जब रॉब ने ये पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली तो लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। लोगों ने लिखा कि यह अजीब शौक है लेकिन पैसे बचाने के लिए ऐसा किया जा सकता है।

पूरे शरीर में गुदवा लिए टैटू, अंगुली


कटवा के बनवाए राक्षसी पंजे ब्राजील का एक टैटू कलाकार मिशेल प्राडो रोजाना अपना रंगरूप बदलता रहता है। इस बार उसने अपनी अंगुलियां कटवाकर राक्षसी पंजे बनवा दिये हैं। आधिकारिक तौर पर अपना नाम डियाबाओ रख लिया है जिसका अर्थ है - शैतान। मिशेल को 2023 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा भयानक शैतानी सींगों की बदौलत उसके सिर में सबसे अधिक संख्या में प्रत्यारोपण करने वाले व्यक्ति के रूप में मान्यता दी गई थी।

अब डियाबाओ के शरीर में 85 फीसदी से अधिक हिस्से पर टैटू हैं और उसके पूरे चेहरे और शरीर पर सींग के प्रत्यारोपण हैं। पिछले साल उन्होंने अपने दाहिने हाथ की छोटी और अनामिका अंगुली का आधा हिस्सा कटवा दिया। जिससे हाथ पूरी तरह से किसी राक्षस के हाथ का पंजा दिखे। डियाबाओ के अनुसार, उन्हें अपनी जीवनशैली में इन हाथों और टैटू से कोई परेशानी नहीं होती। अब यह सब उनके जीवन का हिस्सा बन गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad