अखिलेश यादव को योगी के मंत्री की चेतावनी, आगामी चुनाव में दिखा देने की बात कही

राणा सांगा पर विवादित बयान के बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमला हुआ। अखिलेश यादव ने हमले की निंदा की। योगी के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव को आगामी चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी दी है। रघुराज प्रताप सिंह ने रामजीलाल सुमन को मुगलों की नाजायज औलाद बताया।

Apr 28, 2025 - 17:55
 0
अखिलेश यादव को योगी के मंत्री की चेतावनी, आगामी चुनाव में दिखा देने की बात कही
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: को लेकर दिए गए विवादित बयान का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर रविवार को जानलेवा हमला हो गया था। सपा सांसद के काफिले पर टायर फेंक कर हमला किया गया था। हालांकि, सपा सांसद इस हमले में बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनके काफिले की कई गाड़ियां आपस में भिड़ गई थीं। शाम सपा सांसद पर हुए हमले को लेकर सपा मुखिया ने इस हमले की निंदा की है। वहीं, अब योगी सरकार में के बयान से राजनीति गरमा गई है। योगी सरकार में मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में को दिखा देंगे। जिस गांव में 10 ठाकुर है, वह भी 100 वोट डलवाने की हैसियत रखते हैं। मंत्री ने कहा कि ठाकुरों से पंगा लेना ठीक नहीं होगा। देख लेना हालत खराब हो जाएगी। इस दौरान मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद पर हुए हमले को लेकर कहा कि इनके साथ तो ऐसा होगा ही। ये मुगलों की नाजायज औलाद है। मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ऐसा इसलिए केवल वोट के खातिर कहते हैं। इसलिए यह पूरे देश में जहां भी जाएंगे, उनके साथ ऐसा ही होगा। मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने करणी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों ने ठीक किया है, इन्हें हर मोर्चे और हर जगह विफल करना चाहिए। मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि राणा सांगा ने 80 घाव होने के बाद भी लड़ाई लड़ी थी। मंत्री ने कहा कि मैं सपा सांसद रामजी लाल सुमन से पूछना चाहता हूं कि उनके घर में कितने स्वतंत्रता सेनानी हुए थे और कितने लोगों ने देश की लड़ाई लड़ी थी। बता दें कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा को लेकर राज्यसभा में विवादित बयान दिया था। इसके बाद करणी सेना ने आगरा में उनके आवास पर जमकर हमला बोला था। हालांकि, तब से लगातार यह बवाल और राजनीतिक जारी थी। इसी क्रम में रामजी लाल सुमन पर रविवार को हमला हुआ था। इस हमले की जिम्मेदारी करणी सेना ने ली है।
UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।