24 अप्रैल के प्रमुख समाचार / 24 अप्रैल 2025 के मुख्य समाचार सुनाओ
24 अप्रैल 2025 के मुख्य समाचार सुनाओ, top news of 24 April, 24 अप्रैल के प्रमुख समाचार
24 अप्रैल के प्रमुख समाचार / 24 अप्रैल 2025 के मुख्य समाचार सुनाओ
1- पाकिस्तान प्रायोजित आतंक के विरुद्ध देशभर में आक्रोश, कश्मीर में पहले आतंकियों के समर्थन में होती थी हड़ताल, इस बार हमले में विरोध में जम्मू-कश्मीर पूर्ण बंद प्रदर्शनों में दिखा आकोश, देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन, मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि, कैंडिल मार्च निकाले|
2- भारत ने पाक से सिंधु जल समझौता रोका, मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक से पाक को दिया गया सख्त संदेश, पहलगाम में आंतकी हमले के दोषियों को दंडित किया जाएगा, सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता|
3- स्वदेशी एचपीवी टेस्ट किट से होगी सर्विकल कैंसर की होगी पहचान|
4- विकसित भारत' की आधारशिला है 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' : धर्मेंद्र प्रधान|
5- मासूमों को मारने वाले आतंकी बख्शे नहीं जाएंगे,सख्त रुख पहलगाम नरसंहार के गुनहगारों को मार गिराने का बड़ा अभियान जारी, हमला स्थल पहुंचे गृह मंत्री शाह|
6- आतंकी साजिश रचने वालों को भी जल्द मिलेगा मुंहतोड़ जवाब : राजनाथ|
7- जम्मू-कश्मीर में फंसे यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन|
8- केदारनाथ धाम व पड़ावों पर ठहर सकेंगे 11 हजार तीर्थयात्री|
9- भारतीय ग्रैंडमास्टर हंपी ने फिडे ग्रांप्रि शतरंज का खिताब जीता|
10- बगैर सुई चुभोए रक्त की जांच, घर बैठे जान सकेंगे पेट्रोल-डीजल में मिलावट, बीएचयू विज्ञानियों का बनाया बायोसेंसर सेहत-सुरक्षा का रखेगा ध्यान| समाचारों को विस्तार से पढ़ने लिए- bharatiya news