17 मई के प्रमुख समाचार
17 मई के प्रमुख समाचार, top news of 17 May,
17 मई के प्रमुख समाचार
1-पाकिस्तान की टूटेगी कमर, भारत का तिहरा वार, रणबीर नहर का दोहरीकरण कर सीमा पार जा रहे पानी को रोकेगा भारत, रक्षा बजट में अब 50 हजार करोड़ की वृद्धि का प्रस्ताव, आतंकवाद पर पाक को बेनकाब करने का अभियान छेड़ेगा भारत|
2- राजनाथ: आपरेशन सिंदूर तो एक ट्रेलर था, पूरी पिक्चर समय पर दिखाएंगे, रक्षा मंत्री ने भुज एयरबेस का किया दौरा, पाक को दिया कड़ा संदेश|
3-पाकिस्तानी मीडिया ने ही खोली अपने विदेश मंत्री इशाक डार के झूठ की पोल,टेलीग्राफ के फर्जी पेज का हवाला देकर संसद में वायुसेना की तारीफ की |
4-अनिश्चित समय में भी सबसे तेजी से बढ़ेगी भारत की आर्थिकी, संयुक्त राष्ट्र ने कहा-सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है भारत, हालांकि यूएन ने वर्ष 2025 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को घटाकर किया 6.3 प्रतिशत|
5-आग बुझाने में शामिल होंगे अत्याधुनिक रोबोट, ड्रोन की भी ली जाएगी मदद, विश्व के बेहतरीन उपकरणों से लैस होगा अग्निशमन विभाग|
6-आपरेशन सिंदूर पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक,अमित शाह ने नए मल्टी एजेंसी सेंटर के उद्घाटन पर कही यह बात |
7-जलवायु परिवर्तन पर भारत ने वैश्विक मंच से विकसित देशों को फिर घेरा|
8-गुलजार व जगद्गुरु रामभद्राचार्य को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार, दोनों विद्वानों को राष्ट्रपति ने 2023 के लिए दिया यह सम्मान, स्वास्थ्य समस्याओं के कारण समारोह में शामिल नहीं हुए गुलजार,रामभद्राचार्य ने पांच वर्ष की आयु में शुरू किया भगवद्गीता का अध्ययन|
9-अब गयाजी के नाम से जाना जाएगा गया शहर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव को दी गई स्वीकृति, आपरेशन सिंदूर के बलिदानियों के परिवार को 50 लाख अनुदान देने का भी फैसला|
10-तुर्किये और अजरबैजान से व्यापार का होगा बहिष्कार, दिल्ली में आयोजित 125 व्यापारी प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में लिया गया निर्णय, सेना को धन्यवाद देने के लिए निकालेंगे तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय रक्षा फंड में करेंगे योगदान|
11-भारत अपनी नदियों का बूंद-बूंद पानी अपने हिसाब से करेगा इस्तेमाल, चेनाब नदी पर सलाल, बगलिहार परियोजनाओं,की अब हर माह होगी फ्लशिंग, लंबित पड़ी विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं को भी तेजी से पूरा किया जाएगा|
12-पाकिस्तान में कहीं भी और कभी भी हमला कर सकता है भारत, भारत की सैन्य क्षमता का अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ स्पेंसर का विश्लेषण चीन-पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम नहीं रोक सकते ब्रह्मोस मिसाइल|
13-नेपाल सीमा से लगे गांवों में विदेशी एजेंसियां करा चुकी 150 परिवारों का मतांतरण, पीलीभीत में आल इंडिया सिख-पंजाबी वेलफेयर काउंसिल ने पादरियों पर लगाया आरोप, डीएम को सौंपी मतांतरित परिवारों की सूची, देश की आंतरिक सुरक्षा को बताया खतरा|
14- बलबीर पुंज- आसानी से दूर नहीं होगा पाक का पागलपन, सतत चौकसी और भीषण प्रतिकार ही मजहबी उन्माद से ग्रस्त पाकिस्तान को सही रास्ते पर लाने का एकमात्र उपाय है|
15- मथुरा में पकड़े गए 90 बांग्लादेशी नागरिक, 27 महिलाएं और 28 भी बच्चे भी शामिल, गिरफ्तार कर पूछताछ जारी, 12 वर्ष पहले घुसपैठ स्वीकारी, पांच महीने से कर रहे थे यहां मजदूरी|
16- मीरजापुर के किसान का बेटा इंग्लैंड में बना मेयर, कंजरवेटिव पार्टी से वेलिंगबरो टाउन का मेयर चुने गए राजकुमार मिश्र इंजीनियरिंग करने के बाद छह साल पहले नौकरी करने गए थे इंग्लैंड|
17- नीरज ने पहली बार फेंका 90 मीटर का थो|
18- अयोध्या राम मंदिर में इसी माह एक साथ छह शिखर कलश होंगे स्वर्ण मंडित|समाचारों को विस्तार से पढ़ने लिए-